IPL 2024 RR vs GT Riyan Parag X factor orange cap Rajasthan Royals
---विज्ञापन---
IPL 2024 RR vs GT: आईपीएल 2024 में राजस्थान रॉयल्स की टीम को सीजन की पहली हार मिल चुकी है। गुजरात टाइटंस ने संजू सैमसन की टीम को 3 विकेट से शिकस्त दी। भले ही इस मैच में राजस्थान को हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन टीम का एक खिलाड़ी है जिसने एक बार फिर से फैंस का दिल जीत लिया।
हर बार ये खिलाड़ी राजस्थान रॉयल्स के लिए एक्स फैक्टर साबित होता है। अपने शानदार प्रदर्शन से ये खिलाड़ी फैंस को ये सोचने पर मजबूर कर देता है कि आखिर क्यों वो इस टीम का एक्स फैक्टर है। इतना ही नहीं ये खिलाड़ी आईपीएल 2024 में ऑरेंज कैप का भी प्रबल दावेदार माना जा रहा है।
राजस्थान का एक्स फैक्टर खिलाड़ी
वैसे तो फिलहाल आईपीएल 2024 में अभी विराट कोहली के सिर पर ऑरेंज कैप सजी है लेकिन राजस्थान रॉयल्स का ये यंग खिलाड़ी कोहली को जबरदस्त टक्कर दे रहा है। इतना ही नहीं इस खिलाड़ी के सिर पर भी इसी सीजन में ऑरेंज कैप सज चुकी है। जी हां हम बात कर रहे हैं रियान पराग।
रियान पराग को इस बार आईपीएल 2024 में रियान पराग 2.0 बोला जा रहा है। जिस अंदाज में इस सीजन रियान बल्लेबाजी कर रहे हैं ये नाम उनको काफी सूट कर रहा है। अभी तक रियान इस सीजन में 4 मुकाबले खेल चुके हैं और तीन मैचों में उनके बल्ले से अर्धशतक निकले हैं। रियान राजस्थान की जीत में अहम भूमिका निभा रहे हैं।