IPL 2024: मैच के बाद शुभमन गिल का बड़ा बयान, राशिद खान को लेकर कही ये बात

IPL 2024 RR vs GT Shubman Gill Reaction : आईपीएल 2024 में गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मैच में राजस्थान रॉयल्स को 3 विकेट से मात दी। इस जीत के बाद कप्तान गिल ने राशिद खान की जमकर तारीफ की।

IPL 2024 RR vs GT Shubman Gill Reaction Rashid khan Gujarat Titans

IPL 2024 RR vs GT Shubman Gill Reaction Rashid khan Gujarat Titans

IPL 2024 RR vs GT Shubman Gill Reaction on Rashid khan: गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2024 में राजस्थान रॉयल्स को हराकर सीजन की अपनी तीसरी जीत हासिल की है। वहीं राजस्थान को अपनी पहली हार का सामना करना पड़ा। यह मैच काफी हद तक राजस्थान की मुट्ठी में लग रहा था लेकिन गुजरात के बल्लेबाजों ने आखिरी गेंद तक हार नहीं मानी। जिस तरह से आखिर में राशिद खान और राहुल तेवतिया ने बल्लेबाजी की वो काफी शानदार थी। जिसकी बाद में कप्तान गिल ने भी जमकर तारीफ की।

राशिद और तेवतिया की पारी के मुरीद हुए गिल

इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के सामने जीत के लिए 197 रनों की लक्ष्य था। जिसको गुजरात की टीम मैच के आखिरी ओवर की आखिरी गेंद पर हासिल कर पाई। मैच में गुजरात की तरफ से कप्तान शुभमन गिल ने काफी कमाल की पारी खेली थी लेकिन वो अपने बल्ले से विनिंग शॉट नहीं लगा पाए।

गिल अपनी टीम को मैच जिताने से पहले ही आउट हो गए थे। गिल के बल्ले से तूफानी 72 रन निकले थे। हालांकि जो काम मैच में गिल नहीं कर पाए थे वो काम राशिद खान और राहुल तेवतिया कर गए। जिसके बाद गिल ने इन दोनों खिलाडियों की जमकर तारीफ की।

मैच के बाद कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि मैं मैच को खत्म करना पसंद करूंगा, लेकिन हमारे लिए काम पूरा करने के लिए मैं राहुल और राशिद भाई से बहुत खुश हूं। मैच में राशिद खान ने टीम के लिए विनिंग शॉट लगाया। राशिद ने बल्लेबाजी करते हुए 24 रनों की नाबाद पारी खेली। इसके अलावा राहुल तेवतिया ने 11 गेंदों पर 22 रन बनाए थे। हालांकि राहुल भी आउट हो गए थे लेकिन राशिद खान आखिर तक क्रीज पर डटे रहे और टीम को जीत दिलाई। ये गुजरात की इस सीजन में तीसरी जीत है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ