RR vs GT: संजू सैमसन ने की ये बड़ी गलती, मिली सीजन की पहली हार; भड़के फैंस

IPL 2024 RR vs GT: आईपीएल 2024 में राजस्थान रॉयल्स को अपनी पहली हार का सामना गुजरात टाइटंस के हाथों करना पड़ा है। इस मैच में राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने एक बड़ी गलती कर दी, जिसके चलते उनको पहली हार का सामना करना पड़ा है।

IPL 2024 RR vs GT Sanju Samson

IPL 2024 RR vs GT Sanju Samson Image Credit: Social Media

IPL 2024 RR vs GT Sanju Samson: आईपीएल 2024 में 24वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया। इस मैच को गुजरात टाइटंस ने 3 विकेट से जीतकर राजस्थान के विजय रथ पर विराम लगा दिया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 196 रन बनाए थे। जिसके जवाब में गुजरात टाइटंस ने आखिरी गेंद पर मैच को जीत लिया। इस हार के बाद राजस्थान के फैंस कप्तान संजू सैमसन से काफी निराश दिखें। क्योंकि मैच में संजू ने एक बड़ी गलती कर दी जिसके चलते टीम को हार का सामना करना पड़ा।

संजू पर भारी पड़ी ये गलती

एक समय लग रहा था कि मैच पूरी तरह से राजस्थान रॉयल्स के हाथों में है मैच आखिरी गेंद तक गया और राशिद खान ने आखिरी ओवर की आखिरी गेंद पर चौका लगाकर राजस्थान के मुंह से जीत छीन ली। दरअसल इस मैच में राजस्थान की तरफ से उनके सबसे बेहतरीन गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने काफी शानदार गेंदबाजी की थी, बावजूद इसके कप्तान संजू ने बोल्ट से मैच में महज 2 ही ओवर करवाए।

बोल्ट ने 2 ओवर में महज 8 रन खर्च किए थे हालांकि उनको कोई सफलता हासिल नहीं हुई थी। लेकिन जब मैच रोमांचक मोड़ पर था तब फैंस को लग रहा था बोल्ट या तो 19वां या फिर 20वां ओवर डालेंगे लेकिन कप्तान संजू ने उनको बाद में कोई ओवर नहीं कराया।

मैच में संजू ने 19वां ओवर कुलदीप सेन और 20वां ओवर आवेश खान से कराया था। गुजरात को आखिरी ओवर में जीतने के लिए 15 रनों की आवश्यकता थी जो शायद ट्रेंट बोल्ट बचा सकते थे लेकिन आवेश खान ये रन बचा नहीं पाए। मैच हारने के बाद राजस्थान रॉयल्स के कप्तान सोशल मीडिया पर फैंस की नजरों में आ गए। जिसके बाद फैंस सोशल मीडिया पर संजू की ये बहुत बड़ी गलती बताया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ