IPL 2024: आईपीएल 2024 का ओपनिंग मैच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जा रहा है। यह मुकाबला विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जा रहा है। इस मैच को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। आरसीबी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। ऐसे में चेन्नई की टीम पहले गेंदबाजी करने के लिए उतरेगी। चेपॉक का मैदान वैसे तो आरसीबी के लिए अनलकी साबित होता रहा है, लेकिन देखने वाली बात होगी कि आज के मैच का अंजाम क्या होता है।
https://twitter.com/IPL/status/1771179666302271885
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: कप्तान बनने के बाद मालामाल होंगे रुतुराज गायकवाड़!, CSK की ओर से मिलेगी इतनी सैलरी
गायकवाड़ की कप्तानी में खेलेगी CSK
दोनों ही टीमों के करोड़ों फैंस इस उम्मीद में मैच देख रहे हैं कि ओपनिंग मैच में उनकी फेवरेट टीम अपना परचम लहराते दिखेगी। आईपीएल 2024 से पहले चेन्नई की टीम में काफी कुछ बदल गया है। सीएसके ने पहले तो अपना कप्तान बदल दिया है। आईपीएल 2024 में करोड़ों फैंस के दिलों को छूने वाले खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी कप्तानी करते नहीं दिखेंगे, उनकी जगह सीएसके ने रुतुराज गायकवाड़ को कप्तानी सौंपी गई है। ऐसे में फैंस की नजर इस पर भी टिकी होगी कि गायकवाड़ की कप्तानी में चेन्नई का प्रदर्शन कैसा रहता है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: कप्तान बनने के बाद मालामाल होंगे रुतुराज गायकवाड़!, CSK की ओर से मिलेगी इतनी सैलरी
आरसीबी की प्लेइंग इलेवन:- फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन, दिनेश कार्तिक, अनुज रावत (विकेटकीपर), कर्ण शर्मा, अल्ज़ारी जोसेफ, मयंक डागर, मोहम्मद सिराज
सीएसके की प्लेइंग इलेवन:- रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, डेरिल मिशेल, रवींद्र जड़ेजा, समीर रिजवी, एमएस धोनी (विकेटकीपर), दीपक चाहर, महेश थीक्षाना, मुस्तफिजुर रहमान, तुषार देशपांडे
ये भी पढ़ें:-IPL 2024: एबी डिविलियर्स ने विराट कोहली को दे दिया नया नाम! पोस्ट डालते ही हो गया वायरल
सीएसके ने इन 2 स्टार को नहीं दिया मौका
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आरसीबी को चेपॉक में आठवीं बार मात देने के लिए कमर कस चुकी है। लेकिन चेन्नई की प्लेइंग इलेवन ने फैंस को कन्फ्यूज कर दिया है। चेन्नई ने अपनी प्लेइंग इलेवन से 2 ऐसे स्टार खिलाड़ियों को बाहर कर दिया है, जो अपने प्रदर्शन से कहर बरपा सकते थे। चेन्नई ने टीम में ना ही तो इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी मोइन अली को शामिल किया है और ना ही न्यूजीलैंड के स्टार स्पिनर मिचेल सैंटनर को टीम में जगह दी है। बता दें कि मोइन ना सिर्फ गेंदबाजी से बल्कि बल्लेबाजी से भी कमाल दिखाने की काबिलियत रखते हैं, फिर भी उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिल पाया है। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि इन 2 स्टार खिलाड़ियों के बिना चेन्नई की टीम कैसा खेल दिखाती है।
संबंधित खबरें
विंडीज के ऐतिहासिक रन चेज के बाद भारतीय गेंदबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
11 mins agoदूसरे T20I में हार के बाद टीम इंडिया से बाहर हो सकते हैं ये 2 खिलाड़ी
1 hr agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I मैच? देखें शेड्यूल
1 hr ago'गेंदबाजों के करियर...', भारत की हार के बाद पिच पर भड़के गौतम गंभीर
1 hr agoIPL: BCCI ने बुलाई फ्रेंचाइजी मालिकों की मीटिंग, 20वें सीजन पर होगा मंथन
1 hr agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
2 hrs ago501 रन, 33 छक्के... IND vs WI दूसरे T20I में बने 10 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoसंजू सैमसन के 82 रन के बाद वैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग 11 में वापसी मुश्किल
3 hrs agoटीम में नहीं गिल, फिर भी जीत के बाद शाई होप ने क्यों साधा निशाना? जानें वजह
4 hrs ago250 रन का बचाव करने से चूकी टीम इंडिया, गंभीर-अय्यर ने हार पर दिया बयान
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines