IPL 2024: कप्तान बनने के बाद मालामाल होंगे रुतुराज गायकवाड़!, CSK की ओर से मिलेगी इतनी सैलरी

IPL 2024 से एक दिन पहले CSK में बड़ा फेरबदल देखने को मिला। 5 बार की विजेता चेन्नई ने महेंद्र सिंह धोनी की जगह रुतुराज गायकवाड़ को CSK का नया कप्तान नियुक्त किया।

Ruturaj Gaikwad salary increase after becoming captain of Chennai Super Kings IPL 2024

रुतुराज गायकवाड़ को सौंपी गई चेन्नई सुपर किंग्स की कमान।

IPL 2024, Ruturaj Gaikwad: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) के 17वें सीजन का श्रीगणेश हो चुका है। लीग के पहले मैच में आज चेन्नई सुपर किंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होना है। टूर्नामेंट से एक दिन पहले CSK में बड़ा फेरबदल देखने को मिला। 5 बार की विजेता चेन्नई ने महेंद्र सिंह धोनी की जगह रुतुराज गायकवाड़ को CSK का नया कप्तान नियुक्त किया। रुतुराज गायकवाड़ के कप्तान बनने के बाद सवाल उठना लाजमी है कि रुतुराज की सैलरी क्या होगी। क्या कप्तानी की जिम्मेदारी मिलने के साथ ही रुतुराज गायकवाड़ मालामाल होंगे?

विज्ञापन

क्या गायकवाड़ को मिलेगी धोनी की सैलरी?

रुतुराज गायकवाड़ को CSK का नेतृत्व मिलने के बाद फैंस के मन में यह सवाल भी उठ रहे हैं कि क्या उन्हें महेंद्र सिंह धोनी वाली सैलरी दी जाएगी। तो इस खबर पर में फैंस के सभी सवालों का जवाब मिलने जा रहे हैं। दरअसल, कप्तान बनने के बाद रुतुराज गायकवाड़ की सैलरी में कोई इजाफा नहीं होगा। उन्हें CSK की ओर से प्रत्येक सीजन के लिए 6 करोड़ रुपये मिलते हैं, कप्तानी का भार मिलने के बाद भी उनकी सैलरी 6 करोड़ रुपये ही रहेगी। वहीं पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को प्रत्येक सीजन के लिए 12 करोड़ रुपये मिल रहे हैं। यानी रुतुराज को धोनी से आधी सैलरी मिल रही है।

विज्ञापन

IPL 2024 के सबसे सस्ते कप्तान हैं रुतुराज

रुतुराज गायकवाड़ IPL 2024 में सबसे कम सैलरी पाने वाले कप्तान हैं। इस सीजन सबसे ज्यादा सैलरी सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस को मिलेगी। SRH इस सीजन कमिंस को 20 करोड़ 50 लाख रुपये देगी। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल (17 करोड़), तीसरे पर दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत (16 करोड़), चौथे पर मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या (15 करोड़), 5वें पर राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन (14 करोड़), छठे पर कोलकाता नाइटराइडर्स के कैप्टन श्रेयस अय्यर (12.25 करोड़), 7वें पर पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन (8.25 करोड़), 8वें पर गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल (8 करोड़) और 9वें पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान फाफ डु प्लेसिस (7 करोड़) हैं।

विज्ञापन

IPL 2024 में कप्तानों की फीस

पैट कमिंस: 20.5 करोड़
केएल राहुल: 17 करोड़
ऋषभ पंत: 16 करोड़
हार्दिक पांड्या: 15 करोड़
संजू सैमसन: 14 करोड़
श्रेयस अय्यर: 12.25 करोड़
शिखर धवन: 8.25 करोड़
शुभमन गिल: 8 करोड़
फाफ डु प्लेसिस: 7 करोड़
रुतुराज गायकवाड़: 6 करोड़

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ