हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

RCB Vs RR: एलिमिनेटर से पहले इस स्टार खिलाड़ी ने आरसीबी की बढ़ाई टेंशन

IPL 2024 RCB Vs RR Eliminator: आरसीबी और राजस्थान रॉयल्स के बीच होने वाले एलिमिनेटर मैच से पहले स्टार खिलाड़ी के प्लेऑफ के आकड़ों ने आरसीबी और फैंस की टेंशन को थोड़ा बढ़ा दिया है। लीग मैचों के मुकाबले प्लेऑफ मैचों में खिलाड़ी का रिकॉर्ड अच्छा नहीं है।

विज्ञापन
IPL 2024 RCB Vs RR Eliminator

IPL 2024 RCB Vs RR Eliminator: आईपीएल 2024 में आज फैंस को एक बेहद ही रोमांचक और अहम मुकाबला देखने को मिलने वाला है। आरसीबी और राजस्थान रॉयल्स एलिमिनेटर मुकाबले में आमने-सामने है। ये मुकाबला शाम 7:30 बजे अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। ऐसे में दोनों ही टीम इस मैच को जीतकर क्वालीफायर 2 में जाना चाहेगी। वहीं इस मैच से पहले आरसीबी की चिंता थोड़ी बढ़ी है क्योंकि टीम के स्टार खिलाड़ी का प्लेऑफ प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं है जितना की लीग मुकाबलों में देखने को मिला है।

आईपीएल प्लेऑफ में विराट के आंकड़े

वैसे तो आईपीएल इतिहास में विराट कोहली के आंकड़े काफी शानदार है। विराट आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। लीग मुकाबलों में विराट का बल्ला खूब चलता है लेकिन प्लेऑफ में कहीं न कहीं विराट को रन बनाने में थोड़ी परेशानी होती है। अगर विराट के आईपीएल इतिहास में प्लेऑफ मुकाबलों के रिकॉर्ड की बात करे तो अभी तक कोहली ने 14 मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने 308 रन बनाए हैं।

ये भी पढ़ें:- RCB vs RR: बैटिंग ऑर्डर में बदलाव कर सकते हैं फाफ, 11 प्लेयर्स से ऐसे ले सकते हैं बेस्ट प्रदर्शन

विज्ञापन

जिसमें महज 2 शतक शामिल है। इस दौरान कोहली का स्ट्राइक रेट 120 और औसत महज 25.66 का रहा है। जिससे आरसीबी की थोड़ी टेंशन बढ़ी है लेकिन इस सीजन कोहली कमाल की फॉर्म दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में फैंस और टीम को उम्मीद है कि विराट आज एलिमिनेटर मैच में भी लीग मुकाबलों की तरह ही प्रदर्शन करेंगे।

आईपीएल 2024 में विराट का प्रदर्शन

आईपीएल 2024 में भले ही आरसीबी की शुरुआत बेहद खराब रही हो लेकिन विराट कोहली का बल्ला पहले ही मैच से चल रहा है। इस सीजन ऑरेंज कैप विराट के सिर पर सजी है। 14 मैचों में विराट अभी तक 155.60 के स्ट्राइक रेट से 708 रन बना चुके हैं। विराट के बल्ले से इस सीजन एक शतक भी निकला है। वहीं अभी तक आईपीएल 2024 में विराट 59 चौके और 37 छक्के लगा चुके हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- RCB Vs RR: मैक्सवेल और फाफ नहीं… आज ये 2 खिलाड़ी साबित हो सकते हैं संकटमोचक

ये भी पढ़ें:- RCB vs RR: पहले बल्लेबाजी…या गेंदबाजी, अहमदाबाद में बेंगलुरु को किसमें फायदा?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola