RCB vs RR Eliminator Toss Report: आईपीएल 2024 का एलिमिनेटर मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला है। इस मैच पर सिर्फ भारत के ही नहीं, बल्कि दुनियाभर के करोड़ों फैंस की नजर होगी। जो भी टीम इस मैच को जीत लेगी, वह क्वालीफायर 2 में पहुंच जाएगी, जबकि जो टीम इस मैच में हारेगी, वह ट्रॉफी की रेस से बाहर हो जाएगी। बेंगलुरु ने बहुत मुश्किल से यहां तक का सफर तय किया है, ऐसे में आरसीबी के लिए इस मैच में टॉस जीतना काफी अहम है, ताकि मन मुताबिक पहले बल्लेबाजी या फिर गेंदबाजी चुन सके।
बल्लेबाजी है आरसीबी की स्ट्रेंथ
चलिए आपको बताते हैं आरसीबी को इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने में या फिर पहले गेंदबाजी करने में फायदा है। आरसीबी की वैसे तो बल्लेबाजी स्ट्रेंथ मानी जाती है। बेंगलुरु का हमेशा से बल्लेबाजों में दम-खम रहा है। आरसीबी जब भी मुकाबला जीतती है, उसमें बल्लेबाजों का काफी अहम रोल रहता है। यही कारण है कि आरसीबी अधिकांश टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करती है, ताकि बाद में बल्लेबाजों पर सारा दारोमदार रहे। लेकिन जब बात पहले बल्लेबाजी या फिर पहले गेंदबाजी करने की आती है, तो यह फैसला सिर्फ अपनी टीम की स्ट्रेंथ देखकर नहीं, बल्कि पिच का कंडीशन देखकर भी लिया जाना चाहिए।
इस मैदान का कैसा है टॉस रिकॉर्ड
चलिए आपको बताते हैं अहमदाबाद की पिच का कैसा है रिकॉर्ड। इस मैदान पर आरसीबी कैसा खेलती है। अगर बेंगलुरु टॉस जीतता है, तो इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने में फायदा है या फिर गेंदबाजी करने में फायदा है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल के कुल 35 मुकाबले खेले गए हैं। जिनमें से 19 मैच वो टीम जीती है, जिन्होंने चेज किया है, जबकि पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम सिर्फ 15 मैच ही जीत पाई है। इससे साफ है कि इस मैदान पर पहले गेंदबाजी करने में ही फायदा है।
बेंगलुरु को किसमें फायदा
आरसीबी और आरआर के बीच इस मैदान पर कुल 2 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से एक मैच राजस्थान के नाम रहा था, जबकि एक मैच आरसीबी के नाम रहा था। इस मैदान पर आईपीएल के आखिरी 10 मुकाबलों में भी 6 मैच बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है, जबकि 3 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है। आरसीबी ने इस मैदान पर कुल 5 मुकाबले खेली है, जिनमें से 3 मैचों में जीत मिली है, जबकि 2 मैचों में हार मिली है। खास बात है कि इन 3 मैचों में से 2 मैच आरसीबी चेज कर जीती थी।