IPL 2024: चेपॉक में खेला जाएगा ओपनिंग मैच, जानें यहां RCB और CSK का कैसा है रिकॉर्ड

IPL 2024: आरसीबी और चेन्नई के बीच आईपीएल 2024 का ओपनिंग मैच 22 मार्च को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच को लेकर एक ओर जहां फैंस के बीच उत्साह देखा जा रहा है, वहीं दूसरी ओर चेपॉक में आरसीबी के रिकॉर्ड ने फैंस को टेंशन में डाल दिया है। चलिए आपको बताते हैं इस मैदान पर दोनों टीमों का रिकॉर्ड कैसा है।

IPL 2024 RCB vs CSK Opening Match in chepauk stadium record

आईपीएल 2024

विज्ञापन

IPL 2024: आईपीएल 2024 का आगाज 22 मार्च को होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 22 मार्च को चेन्नई और बेंगलुरु के बीच चेपॉक के मैदान पर खेला जाएगा। इस मैच को लेकर फैंस में खूब उत्साह देखा जा रहा है। फैंस की पूरी चाहत है कि उनकी फेवरेट टीम ओपनिंग मैच में जीत हासिल कर आईपीएल 2024 में ट्रॉफी जीतने के लिए अपनी मजबूत दावेदारी पेश करे। पहला मुकाबला चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा। चलिए हम आपको बताते हैं इस मैदान पर दोनों टीमों का रिकॉर्ड कैसा है।

विज्ञापन

चेपॉक में चेन्नई बनाम आरसीबी

बता दें कि इस मैदान पर विराट  कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और एम एस धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच कुल 8 बार आमना-सामना हुआ है। इस मैदान पर हेड टू हेड टक्कर में चेन्नई का कोई मुकाबला ही नहीं है। इस 8 मुकाबले में चेन्नई ने 7 बार जीत हासिल की है, जबकि आरसीबी को सिर्फ एक बार जीत नसीब हुई है। खास बात है कि बेंगलुरु ने यह जीत साल 2008 में हासिल की थी। इस मैच के बाद आरसीबी आज तक चेन्नई के चेपॉक में एक भी मैच नहीं जीत पाया है। इससे साफ है कि अपने होम ग्राउंड पर चेन्नई काफी मजबूत है। यहां आरसीबी के लिए चेन्नई को हराना आसान नहीं होगा। इसके लिए आरसीबी को 16 साल का इतिहास बदलना होगा।

विज्ञापन

चेपॉक में चेन्नई का प्रदर्शन

बता दें कि एमएस धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने होम ग्राउंड चेपॉक में कुल 64 मुकाबले खेले हैं। गौर करने वाली बात है कि 64 में से चेन्नई ने 45 मैचों में जीत हासिल की है। उन्हें अपने होम ग्राउंड पर सिर्फ 18 मैच गंवाए हैं। इससे साफ है कि चेन्नई अपने होम ग्राउंड पर काफी मजबूत है। उन्हें इस मैदान पर शिकस्त दे पाना आसान काम नहीं होगा। दूसरी ओर आरसीबी ने इस मैदान पर कुल 12 मुकाबले खेले हैं। कोहली की टीम को 12 में से 5 मैचों में जीत हासिल हुई है, जबकि 7 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। खास बात है कि आरसीबी को यहां सभी 7 मुकाबलों में सिर्फ चेन्नई से हार मिली है। चेन्नई के अलावा आरसीबी ने यहां 4 मुकाबले खेले हैं और सभी में जीत हासिल की है।

विज्ञापन

विज्ञापन

चेन्नई और आरसीबी के बीच हेड टू हेड

आईपीएल के इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अभी तक कुल 31 बार भिड़ंत हो चुका है। यहां भी चेन्नई के ही आंकड़े मजबूत दिख रहे हैं। चेन्नई ने 31 में से 21 मैच अपनी झोली में डाल लिए हैं, जबकि आरसीबी सिर्फ 10 मैचों में ही जीत हासिल कर सकी है। इससे साफ है कि चेन्नई की टीम हर मामले में आरसीबी से आगे है। ऐसे में अगर आरसीबी को ओपनिंग मैच जीतना है, तो इसके लिए पूरा जोर लगाना होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ