---विज्ञापन---

खेल angle-right

IPL 2024: ‘कैमरा के आगे क्या-क्या करना पड़ता,’ रोहित-हार्दिक की मुलाकात पर भड़के फैंस

IPL 2024 MI Video Rohit Sharma-Hardik Pandya Meet Up: लंबे समय से हार्दिक पांड्या और रोहित शर्मा के बीच तनाव की खबरें थीं। अब फ्रेंचाइजी ने दोनों की आईपीएल 2024 से पहले पहली मुलाकात का वीडियो शेयर किया है। इस मुलाकात के बाद भी फैंस नाराज दिखे।

---विज्ञापन---

IPL 2024 MI Video Rohit Sharma-Hardik Pandya Meet Up: आईपीएल 2024 से पहले हर जगह एक ही चर्चा का विषय था मुंबई इंडियंस की कप्तानी। फ्रेंचाइजी ने सीजन शुरू होने से कुछ वक्त पहले रोहित शर्मा से कप्तानी छीनकर हार्दिक पांड्या को कप्तान बना दिया था। इसके बाद दोनों के बीच विवाद से जुड़ी बहुत सी खबरें आईं। यह भी कहा गया कि रोहित आईपीएल में मुंबई के लिए नहीं खेलेंगे। मगर अब फिलहाल दोनों की मुलाकात मुंबई इंडियंस के खेमे में हो गई और फ्रेंचाइजी ने इसका वीडियो शेयर किया।

इस मुलाकात से मुंबई इंडियंस का टीम मैनेजमेंट भले ही राहत में हो, लेकिन फैंस को इससे भी खुशी नहीं मिली है। कहते हैं कि आज के जमाने में सोशल मीडिया पर फैंस की नजरों से कुछ नहीं छुपता है। ऐसा ही कुछ इस मुलाकात के बाद हुआ। फैंस ने इस मुलाकात को मात्र कैमरा के सामने की खानापूर्ति बताया। कईयों ने रोहित के रिएक्शन पर भी सवाल उठाए, तो रोहित के फैन क्लब ने हार्दिक को जमकर ट्रोल किया। देखते हैं मजेदार रिएक्शन।

---विज्ञापन---

फैंस नहीं हुए मुलाकात से खुश

मुंबई इंडियंस ने अपने एक्स हैंडल पर यह वीडियो शेयर किया 45 और 33 लिखकर। दरअसल 45 रोहित का जर्सी नंबर है और 33 हार्दिक का। पर फैंस ने इस मुलाकात को मात्र नाटक बताया। देखने में भी साफ लग रहा है कि यह एक खानापूर्ति थी। इसमें हार्दिक आते हैं और रोहित को गले लगा लेते हैं।

---विज्ञापन---

इसके बाद दोनों हंसते हुए कुछ बातचीत भी करते हैं। इस पर फैंस ने हार्दिक को जमकर ट्रोल किया। कुछ ने कहा कि ऐसे हग करने से सम्मान वापस नहीं होता। तो कुछ ने कोच मार्क बाउचर के रिएक्शन पर भी सवाल उठाए। इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में देखिए एक से बढ़कर एक रिएक्शन।

---विज्ञापन---

24 मार्च को शुरू होगा अभियान

मुंबई इंडियंस की टीम 24 मार्च को अपना अभियान शुरू करेगी। हार्दिक पांड्या ने इस टीम के लिए बतौर खिलाड़ी अपना करियर शुरू किया था। अब दो साल बाद वह बतौर कप्तान लौटे हैं। उनके लिए रोहित शर्मा की विरासत को संभालना आसान नहीं होगा। टीम रविवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेगी। इस मुकाबले में हार्दिक की कप्तानी का इम्तिहान होगा। देखना होगा कि वह किस कॉम्बिनेशन के साथ उतरते हैं। वहीं सूर्यकुमार यादव भी शुरुआती मैचों से बाहर हैं, उनकी जगह कौन लेगा यह भी देखने वाली बात होगी।

यह भी पढ़ें- IPL 2024: मुंबई इंडियंस के खेमे में नहीं हुई सुलह! कहां गायब हैं जसप्रीत बुमराह?

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- IPL 2024: मुंबई इंडियंस के स्क्वाड में हुआ बड़ा बदलाव, GT ने भी शमी के रिप्लेसमेंट का किया ऐलान

First published on: Mar 20, 2024 10:24 PM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola