IPL 2024: संजीव गोयनका-केएल राहुल विवाद पर LSG कोच लांस क्लूजनर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ये चाय के प्याले में तूफान

Sanjiv Goenka KL Rahul: संजीव गोयनका और केएल राहुल विवाद पर लखनऊ सुपर जायंट्स के असिस्टेंट कोच लांस क्लूजनर का बयान सामने आया है।

kl rahul sanjiv goenka

kl rahul sanjiv goenka

Sanjiv Goenka KL Rahul: लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका और कप्तान केएल राहुल के बीच हुई बातचीत का वीडियो वायरल होने के बाद गोयनका को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा। संजीव गोयनका सन राइजर्स हैदराबाद से करारी हार के बाद केएल राहुल से तल्ख अंदाज में बात करते नजर आ रहे थे। कुछ रिपोर्ट्स में ये तक दावा किया गया कि अब लखनऊ केएल की कप्तानी पर भी विचार कर रही है। अब तक इस मामले पर LSG की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया था, लेकिन सोमवार को LSG के असिस्टेंट कोच लांस क्लूजनर ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ दी।

विज्ञापन

दो क्रिकेटप्रेमियों के बीच चर्चा

लांस क्लूजनर ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मंगलवार को होने वाले मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस मामले पर अपनी राय रखी। पीटीआई ने लांस क्लूजनर के हवाले से कहा- ”दो क्रिकेटप्रेमियों के बीच मजबूत चर्चा में कोई समस्या नजर नहीं आती। हमारे लिए यह चाय के प्याले में आया तूफान है। यह कोई बड़ी बात नहीं है।” चाय के प्याले में तूफान मुहावरे का मतलब किसी कम या बिना महत्व की बात पर बड़ा हंगामा होना होता है।

विज्ञापन

कप्तानी बदलने का सवाल नहीं

क्लूजनर ने आगे कहा कि कप्तानी के आसपास किसी भी तरह की चर्चा नहीं है। हालांकि क्लूजनर ने स्वीकार किया कि इस सीजन में टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा, लेकिन इसके बावजूद उन्हें बदलाव की उम्मीद है। क्लूजनर ने कहा कि आरसीबी ने अभी जो किया है, वही हमें करना होगा। टीम के लिए यह संभव है। कोच ने आगे कहा कि केएल राहुल के लिए ये सीजन थोड़ा कठिन रहा है। हम उतने अच्छे नहीं रहे, जितना हमें होना चाहिए।

विज्ञापन

प्लेऑफ में क्वालीफाई कर सकती है लखनऊ सुपर जायंट्स

आपको बता दें कि लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर है। टीम ने 12 में से 6 मुकाबलों में जीत और 6 में हार दर्ज की है। एलएसजी के पास 12 अंक और -0.769 की नेट रन रेट है। यदि एलएसजी को प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करना है तो उसे अपने दोनों मुकाबलों में बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी। इनमें जीत के बाद एलएसजी के पास 16 अंक हो जाएंगे, लेकिन तब भी उसका भविष्य दूसरी टीमों के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा। उसे टॉप-4 में नेट रन रेट से चुनौती मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ