---विज्ञापन---

मोहम्मद शमी ने संजीव गोयनका के वीडियो पर किया रिएक्ट, बोले- आपने लाल किले पर झंडा तो गाड़ नहीं दिया

Mohammed Shami Sanjiv Goenka: स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी ने संजीव गोयनका-केएल राहुल के वीडियो पर रिएक्ट करते हुए कहा है कि ऐसा करना सही नहीं है।

Mohammed Shami Reaction Sanjiv Goenka Video
---विज्ञापन---

Mohammed Shami Sanjiv Goenka: लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल और फ्रेंचाइजी के मालिक संजीव गोयनका का एक वीडियो सोशल मीडिया की सुर्खियां बना हुआ है। जिसमें संजीव केएल से तल्ख अंदाज में बात करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद संजीव गोयनका को अपने व्यवहार के लिए आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

अब भारत के स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी ने भी उनके इस बयान पर रिएक्ट किया है। क्रिकबज से बात करते हुए मोहम्मद शमी ने कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए, क्योंकि हर प्लेयर का अपना एक सम्मान होता है। करोड़ों लोग आपको देखकर कुछ सीख रहे हैं। ऑनस्क्रीन ऐसे रिएक्शन मिलना शर्म वाली बात है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: RCB में आ जाओ…केएल राहुल-संजीव गोयनका का वीडियो वायरल होने के बाद फैंस की गुहार

शमी ने आगे कहा कि अपनी बात रखने के बहुत सारे तरीके हैं। ये सभी बातें ड्रेसिंग रूम में भी की जा सकती थीं। यदि आपने ऐसा किया है तो ऐसा नहीं है कि आपने कोई लाल किले पर झंडा तो गाड़ नहीं दिया है।

---विज्ञापन---

पूरी जानकारी के लिए ये वीडियो देखें

 

---विज्ञापन---
First published on: May 10, 2024 05:23 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola