'रोहित-कोहली का मिलाजुला रूप हैं ये इंडियन स्टार क्रिकेटर', टी20 वर्ल्ड कप की जीत के बाद सामने आया नाम

T20 World Cup 2026: टीम इंडिया के पूर्व स्पिन लेजेंड अनिल कुंबले ने संजू सैमसन की जमकर तारीफ की है, उन्होंने बताया कि केरल के इस खिलाड़ी में रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों के गुण हैं. संजू को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ के खिताब से नवाजा गया.

T20 World Cup Trophy

T20 World Cup Trophy

Anil Kumble On Sanju Samson: भारत के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले ने कहा कि संजू सैमसन टेक्टिकल तौर पर विराट कोहली और रोहित शर्मा का कॉम्बिनेशन हैं. कुंबले ने बताया कि ये ओपनर जरूरत पड़ने पर कोहली की तरह पारी को संभाल सकता है, और पावरप्ले में बॉलिंग का सामना करने की काबिलियत भी रखता है, जिसमें ‘हिटमैन’ माहिर हैं.

विज्ञापन

शानदार प्रदर्शन से जीता दिल

सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप में अपनी शानदार फॉर्म जारी रखी, रविवार 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में 46 गेंदों पर 89 रनों की शानदार पारी खेली. उनकी पारी में 5 चौके और 8 छक्के शामिल थे, जिससे टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करने के बाद 255-5 का स्कोर बनाया और फिर न्यूजीलैंड को 19 ओवर में 159 रन पर आउट कर दिया.

विज्ञापन

कुंबले हुए मुरीद

ईएसपीएनक्रिकइंफो पर एक चर्चा के दौरान कुंबले ने सैमसन की बैटिंग में वर्सेटिलिटी पर एक दिलचस्प बात कही, और उनकी तुलना भारत के 2 पूर्व कप्तानों से की. उन्होंने कहा, ‘अगर आप 2024 में हुए पिछले वर्ल्ड कप को देखें, तो उसमें विराट कोहली और रोहित शर्मा थे. दोनों ही बेहतरीन खिलाड़ी हैं, उनकी जगह लेना बहुत मुश्किल है. मुझे लगता है कि सैमसन एक तरह से कोहली और रोहित का कॉम्बिनेशन हैं. जब कोहली की थोड़ी जरूरत होती है, तो आप बस प्लान बनाते हैं और पक्का करते हैं कि आप विकेट न गंवाएं. और फिर जब भी आपको तेजी से रन बनाने की जरूरत होती है, पावरप्ले में, आप बॉलर्स का सामना करना चाहते हैं.’

विज्ञापन

फाइनल में भी दिखाया दम

सैमसन ने रविवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अभिषेक शर्मा (21 गेंदों पर 52 रन) के साथ पहले विकेट के लिए सिर्फ 7.1 ओवर में 98 रन जोड़े. इसके बाद उन्होंने ईशान किशन (24 गेंदों पर 54 रन) के साथ दूसरे विकेट के लिए 48 गेंदों में 105 रन की जबरदस्त साझेदारी की.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ