IPL 2024: केएल राहुल-संजीव गोयनका के बीच क्या हुई थी बात? रिपोर्ट में हुआ खुलासा

KL Rahul Sanjiv Goenka: लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के कप्तान केएल राहुल और फ्रेंचाइजी के मालिक संजीव गोयनका का वीडियो वायरल हुआ था।

KL Rahul Sanjiv Goenka

KL Rahul Sanjiv Goenka

KL Rahul Sanjiv Goenka: लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल और फ्रेंचाइजी के मालिक संजीव गोयनका के बीच बातचीत का वीडियो वायरल होने के बाद बवाल मचा हुआ है। संजीव गोयनका सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मिली हार के बाद काफी गुस्से में नजर आए थे। वह केएल राहुल से तल्खी में बात करते दिखे।

विज्ञापन

केएल भी संजीव गोयनका को कुछ कहते नजर आए थे। संजीव गोयनका को इस व्यवहार के लिए सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। हालांकि अब तक ये पता नहीं चल सका है कि केएल राहुल और संजीव गोयनका के बीच क्या बात हो रही थी, लेकिन अब एक रिपोर्ट में इस बातचीत का खुलासा हुआ है।

विज्ञापन

बैटिंग अप्रोच से खुश नहीं थे संजीव गोयनका

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, संजीव गोयनका हैदराबाद की पिच पर अपनी टीम की बैटिंग अप्रोच से खुश नहीं थे। वह इसके बारे में सवाल पूछ रहे थे। केएल राहुल से बात करते हुए संजीव गोयनका ने दो बातों पर सवाल उठाए। उन्होंने केएल से टीम के इंटेंट और उसके खेलने की शैली के बारे में सवाल किए।

विज्ञापन

सहज रहे केएल राहुल

रिपोर्ट में ये भी सामने आया है कि इस विवाद के एक दिन बाद टीम का माहौल भारी था। हालांकि केएल सहज रहे। वह टीम की मीटिंग्स के दौरान अपना कामकाज करते रहे। वह हमेशा की तरह अपनी दिनचर्या में लगे रहे। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि बंद दरवाजे के पीछे कप्तान के रूप में केएल राहुल की भूमिका पर भी चर्चा की गई है। केएल राहुल ने 2021 में 7.90 करोड़ रुपये में लखनऊ सुपर जायंट्स जॉइन की थी। वह सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ियों में से एक हैं। केएल राहुल को हर साल 17 करोड़ रुपये मिलते हैं।

विज्ञापन

9.4 ओवर में ही जीत गई थी सनराइजर्स हैदराबाद

आपको बता दें कि सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मुकाबले में लखनऊ की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 165 रन ही बना सकी। कप्तान केएल राहुल 33 गेंदों में 29 रन बनाकर आउट हुए थे। सनराइजर्स के बल्लेबाजों ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए ये टार्गेट महज 9.4 ओवर में ही बिना विकेट खोए हासिल कर लिया था। एलएसजी की टीम 12 मुकाबलों में से 6 में हार के बाद छठे स्थान पर काबिज है। उसके पास 12 अंक हैं। देखना होगा कि टीम इस सीजन प्लेऑफ में क्वालीफाई कर पाती है या नहीं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ