IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स को पहले मैच में लगा बड़ा झटका, चोटिल होकर बाहर गए इशांत शर्मा

IPL 2024 Ishant Sharma Injury Delhi Capitals: दिल्ली कैपिटल्स के लिए पहले मुकाबले में कुछ खास चीजें नहीं घटी हैं। इस मैच में अच्छी शुरुआत के बाद बल्लेबाजी लड़खड़ाई। वहीं इसके अलावा गेंदबाजी में छठे ओवर में ही चोटिल होकर इशांत शर्मा बाहर चले गए। लगा नहीं वह वापस लौटेंगे इस मुकाबले में।

IPL 2024 Ishant Sharma Injury Ankle Twist Delhi Capitals Tension Left Field PBKS vs DC

IPL 2024 Ishant Sharma Injury Ankle Twist Delhi Capitals Tension

IPL 2024 Ishant Sharma Injury Delhi Capitals: आईपीएल 2024 के दूसरे मैच और दिल्ली कैपिटल्स को अपने पहले मैच में ही एक बड़ा झटका लगा है। इशांत शर्मा ने पहले दो ओवर शानदार निकाले और कप्तान शिखर धवन को भी क्लीन बोल्ड किया। मगर छठे ओवर में फील्डिंग करते हुए वह चोटिल हो गए। उनका पैर मुड़ गया और वह सहारा लेकर लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए। दिल्ली कैपिटल्स की इस तरह मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं। एनरिक नॉर्खिया जहां अभी उभर रहे हैं, वहीं लुंगी एनगिडी बाहर हो गए। अब इशांत की चोट ने समस्या बढ़ा दी है।

विज्ञापन

बाहर होने का खतरा

गौरतलब है कि वर्ल्ड कप 2023 में हार्दिक पांड्या और फिर साउथ अफ्रीका सीरीज में सूर्यकुमार यादव भी इसी तरह चोटिल हुए थे। अभी तक दोनों फील्ड पर लौटे नहीं हैं। हालांकि, हार्दिक लौटने वाले हैं और 24 मार्च को गुजरात के खिलाफ दिखेंगे मगर सूर्या अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं। ऐसे में इशांत की यह चोट बड़ी साबित हो सकती है और वह कई मैच या फिर पूरे टूर्नामेंट से भी बाहर हो सकते हैं। कप्तान पंत और दिल्ली कैपिटल्स के फैंस चाहेंगे कि यह इंजरी गंभीर ना हो।

विज्ञापन

ऋषभ पंत से हुई चूक!

इस मुकाबले में ऋषभ पंत की वापसी हुई लेकिन उनका खेल और कप्तानी लोगों को खास नहीं लगी। पंत ने पहले पृथ्वी शॉ को इस मैच से बाहर रखते हुए सभी को चौंकाया। फिर गेंदबाजी लाइनअप में मुकेश कुमार भी नजर नहीं आए। इसके अलावा इशांत शर्मा के 2 ओवर फेंकने के बाद ही चोट लग गई। ऐसे में अब टीम के लिए मुश्किल खड़ी हो गई।

विज्ञापन

अब मिचेल मार्श और खलील अहमद के भरोसे पेस बैट्री है। पर इशांत के दो ओवरों ने पंत को फंसा दिया। इसके बाद लगने लगा कि मुकेश को बाहर रख पंत से चूक हो गई। फिलहाल स्पिनर्स के भरोसे  इस मैच में दिल्ली की किस्मत आ गई है। चोटिल होने से पहले इशांत ने अच्छी गेंदबाजी की थी। उन्होंने 2 ओवर में 16 रन देकर धवन के रूप में बड़ा विकेट लिया। फिर बेयरस्टो के रनआउट में योगदान दिया। अब देखते हैं कि कब उनकी वापसी या चोट पर अपडेट मिल पाता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ