लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान गूंजा वैभव सूर्यवंशी का नाम, 'क्रिकेट के मक्का' में छा गए यंग स्टार
Vaibhav Sooryavanshi News: भारतीय क्रिकेट के सबसे युवा सितारे वैभव सूर्यवंशी का नाम ‘क्रिकेट के मक्का’ कहे जाने वाले लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में भी सुनने को मिला जब इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट के दौरान इनिंग ब्रेक हुआ था. साइमन डूल ने 15 साल के धाकड़ बल्लेबाज की जमकर तारीफ की है.
Discussion on Vaibhav Sooryavanshi In ENG vs NZ Lords Test: आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन करने के बाद वैभव सूर्यवंशी अब श्रीलंका टूर के लिए निकल गए हैं. इस टूर में टीम इंडिया-ए, श्रीलंका-ए, और अफगानिस्तान-ए टीमों के साथ ट्राई-सीरीज खेलेगी. 15 साल के यंग स्टार को इस ट्राई-सीरीज के लिए टीम भारतीय टीम में चुना गया है. यह सीरीज़ 9 जून 2026 से शुरू होगी.
विज्ञापन
लॉर्ड्स टेस्ट में वैभव सूर्यवंशी की चर्चा
वैभव सूर्यवंशी को लेकर क्रिकेट वर्ल्ड में जबरदस्त डिबेट चल रही है. इंग्लैंड और न्यूज़ीलैंड के बीच टेस्ट मैच के दौरान भी वैभव सूर्यवंशी की चर्चा हुई. दिलचस्प बात ये है कि जब लॉर्ड्स टेस्ट मैच में मजबूत इंग्लैंड सिर्फ 140 रन पर ऑल आउट हो गई, तो कमेंटेटर मैच की गुफ्तगू करने के बजाए यंग इंडियन स्टार की बात करने लगे. इसको लेकर एक वीडियो भी सामने आया है, तो जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
विज्ञापन
क्या है पूरा वाक्या?
जब इंग्लैंड और न्यूज़ीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज इतने शानदार तरीके से खेली जा रही थी, तब वहां के कमेंटेटर 15 साल के भारतीय खिलाड़ी के टेस्ट मैच छोड़ने पर चर्चा कर रहे थे. इस बारे में एक वीडियो भी सामने आया है. इस क्लिप में क्रिकेट एक्सपर्ट इनिंग ब्रेक के दौरान इयान वार्ड, नासिर हुसैन और साइमन डूल वैभव सूर्यवंशी को लेकर बातचीत करते हुए दिखे.
साइमन डूल: ‘वो बहुत दूर नहीं हो सकता. वो बहुत दूर नहीं हो सकता. ये देखना जबरदस्त है. टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला खिलाड़ी. मुझे नहीं पता कि कॉम्पिटिशन के आखिर में उसे कितने अवॉर्ड मिले. लेकिन एक 15 साल के बच्चे के लिए ये जबरदस्त है. ये देखना बहुत अच्छा था. मुझे नहीं पता कि वो किसे रिप्लेस करेंगे, लेकिन उन्हें उसके लिए कहीं न कहीं जगह ढूंढनी होगी.’
A talk on Vaibhav Sooryavanshi during the break in England Vs New Zealand Test. pic.twitter.com/TXBKR4bt49
इंग्लैंड और न्यूज़ीलैंड के बीच 4 जून से लॉर्ड्स में टेस्ट मैच शुरू हुआ. इस मुकाबले के पहले दिन न्यूज़ीलैंड के बॉलर्स ने इंग्लैंड को 140 रन पर ऑल आउट कर दिया. इंग्लैंड के लिए हैरी ब्रुक 56 रन बनाकर टॉप स्कोरर रहे. इसके अलावा कोई दूसरे खिलाड़ी 20 रन तक भी नहीं पहुंच सका. न्यूजीलैंड की ओर से काइली जेमिंस ने 5, नाथन स्मिथ ने 3 और विलियम ओ’रुरके ने 2 विकेट लिए. इसके बाद उम्मीद थी कि न्यूजीलैंड मैच पर कंट्रोल कर लेगा, लेकिन न्यूजीलैंड की टीम ने 29 रन पर 6 विकेट खो दिए हैं. नतीजतन, न्यूजीलैंड भी ऑल आउट होने की कगार पर है.