IPL 2024: ऋषभ पंत का कमबैक मैच में नहीं दिखा जादू, 454 दिन बाद भी नहीं सुधरी पुरानी गलती

IPL 2024 PBKS vs DC Rishabh Pant Comeback: आईपीएल 2024 के दूसरे मैच में ऋषभ पंत ने वापसी की। उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ टीम की कमान संभाली और बल्लेबाजी के लिए भी उतरे। उन्होंने 13 गेंदों पर 18 रन बनाए। उन्होंने इस पारी में फिर अपनी पुरानी गलती दोहरा दी।

IPL 2024 Rishabh Pant Comeback PBKS vs DC Poor Shot Harshal Patel Takes Wicket

IPL 2024 Rishabh Pant Comeback PBKS vs DC

IPL 2024 PBKS vs DC Rishabh Pant Comeback: भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज और दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने अब मैदान पर वापसी कर ली है। 454 दिन के इंतजार के बाद पंत दोबारा मैदान पर उतरे हैं। उन्होंने दिल्ली के लिए कप्तानी संभाली और बल्लेबाजी करने भी उतरे। ऋषभ पंत खास जलवा नहीं दिखा पाए और 13 गेंदों पर 18 रन की पारी उन्होंने खेली। इस पारी में पंत ने दो चौके लगाए। पर जिस तरह वह आउट हुए फिर से उनकी पुरानी गलती नजर आने लगी।

विज्ञापन

खराब शॉट पर गंवाया विकेट

ऋषभ पंत एक होनहार खिलाड़ी हैं और जिस तरह उन्होंने आज आईपीएल 2024 में वापसी की वो ही काफी खास रहा। मगर उन्होंने जिस तरह विकेट गंवाया एक बार फिर वही पुरानी आवाज उठी जो अक्सर उनके खिलाफ उठती थी। अक्सर ऐसा कहा जाता है कि पंत हमेशा अपनी अच्छी खासी पारी का अंत सॉफ्ट डिस्मिसल या अपने खराब शॉट से कर देते हैं। इस पारी में पंत 12 गेंद पर 18 रन बना चुके थे। उन्होंने दो चौके लगाए थे और सेट होते दिख रहे थे।

विज्ञापन

इसके बाद गेंदबाजी पर आए हर्षल पटेल। उन्होंने अपनी एक स्लो शॉर्टपिच डिलीवरी फेंकी। इस गेंद को पंत समझ नहीं पाए और उन्होंने अपर कट खेलने की कोशिश की। पर उनका यह शॉट खराब साबित हुआ और वह सर्किल के अंदर ही पॉइंट और कवर्स के बीच खड़े फील्डर के हाथों कैच आउट आउट हो गए।

विज्ञापन

पंत को मिला जीवनदान

इस मैच में भले ही ऋषभ पंत का बल्ला नहीं चला। मगर उनके फैंस फिर भी उनकी वापसी देख काफी खुश हैं। लोगों ने राहत की सांस ली जब पंत बल्लेबाजी करने के लिए उतरे। वह धीरे-धीरे सेट भी नजर आ रहे थे। लंबे समय बाद फैंस अपने चहेते बल्लेबाज को देखकर खुश थे। पंत का 30 दिसंबर 2022 को भयंकर रोड एक्सीडेंट हो गया था। उसके बाद अब उनकी वापसी हो रही है। वह 453 दिन तक करीब क्रिकेट से दूर थे। उन्हें यह एक नई जिंदगी मिली है और यह उनके लिए एक जीवनदान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ