हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

IPL 2024 के बीच हार्दिक पांड्या का भाई हुआ गिरफ्तार, लगा संगीन आरोप; जाने पूरा मामला

IPL 2024 Hardik Pandya Stepbrother Arrested: आईपीएल 2024 के बीच मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या के लिए एक दुखद खबर सामने आई है। पांड्या के भाई को पुलिस ने धोखाधड़ी के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
IPL 2024 Hardik Pandya stepbrother Vaibhav Pandya gets arrested

IPL 2024 Hardik Pandya Stepbrother Arrested: आईपीएल 2024 में हार्दिक पांड्या इस बार मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे हैं। लगातार तीन मैच हारने के बाद मुंबई को एक जीत जरूर मिली थी लेकिन अभी भी टीम की मुश्किलें कम नहीं हुई है। वहीं अब टूर्नामेंट के बीच हार्दिक पांड्या के भाई की गिरफ्तारी हो गई। हार्दिक के सौतेले भाई को क्रिकेटर के साथ धोखाधड़ी करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि इसकी शिकायत भी खुद हार्दिक ने ही की थी।

मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार हार्दिक पांड्या के सौतेले भाई वैभव पांड्या को धोखाधड़ी के मामले में मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल वैभव पांड्या को अपने ही सौतेल भाइयों के साथ 4.3 करोड़ रूपये की धोखाधड़ी करने का दोषी पाया गया है। एक बिजनेस में वैभव के साथ-साथ हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या की भी हिस्सेदारी थी। जिसमें हार्दिक और क्रुणाल का 40 फीसदी और वैभव का 20 फीसदी हिस्सा था।

इस बिजनेस में जिस-जिस की जितनी भागेदारी थी, उसके अनुसार लाभ आपस में बांटा जाना था। लेकिन वैभव ने ऐसा नहीं किया। वैभव ने कंपनी के मुनाफे का पैसा अपने भाइयों को देने की बजाए एक अलग कंपनी बनाकर, उसमें ट्रांसफर कर लिया, जिससे बिजनेस की साझेदारी समझौते का उल्लंघन हुआ। जिसके बाद हार्दिक और क्रुणाल को 4.3 करोड़ का नुकसान दर्ज किया गया। इतना ही नहीं वैभव ने बिना किसी को बताए इस साझेदारी में अपने हिस्से के लाभ को 20 फीसदी से बढ़ाकर 33.3 फीसदी कर दिया था।

हार्दिक ने खुद दर्ज कराई थी शिकायत

दरअसल वैभव पांड्या के खिलाफ खुद हार्दिक पांड्या ने शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद आर्थिक अपराध शाखा ने वैभव पांड्या को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद कोर्ट ने वैभव को पुलिस हिरासत में भेज दिया।

ये भी पढ़ें:- IPL 2024: मानना पड़ेगा! राजस्थान का ये खिलाड़ी है टीम का ‘X factor’, जो ऑरेंज कैप का भी है दावेदार

ये भी पढ़ें:- IPL 2024: मैच के बाद शुभमन गिल का बड़ा बयान, राशिद खान को लेकर कही ये बात

ये भी पढ़ें:- RR vs GT: शुभमन गिल ने ऐसा क्या बोला था राशिद के कान में, जीत के बाद सामने आया वीडियो

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें