IPL 2024: मानना पड़ेगा! राजस्थान का ये खिलाड़ी है टीम का 'X factor', जो ऑरेंज कैप का भी है दावेदार

IPL 2024 RR vs GT: राजस्थान रॉयल्स को आईपीएल 2024 की पहली हार मिल चुकी है। भले ही राजस्थान की टीम गुजरात के हाथों मैच हार गई हो लेकिन टीम के एक खिलाड़ी ने एक बार फिर से फैंस का दिल जीत लिया। ये खिलाड़ी राजस्थान का सबसे बड़ा एक्स फैक्टर खिलाड़ी हो रहा है।

IPL 2024 RR vs GT Riyan Parag X factor orange cap Rajasthan Royals

IPL 2024 RR vs GT Riyan Parag X factor orange cap Rajasthan Royals

IPL 2024 RR vs GT: आईपीएल 2024 में राजस्थान रॉयल्स की टीम को सीजन की पहली हार मिल चुकी है। गुजरात टाइटंस ने संजू सैमसन की टीम को 3 विकेट से शिकस्त दी। भले ही इस मैच में राजस्थान को हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन टीम का एक खिलाड़ी है जिसने एक बार फिर से फैंस का दिल जीत लिया।

हर बार ये खिलाड़ी राजस्थान रॉयल्स के लिए एक्स फैक्टर साबित होता है। अपने शानदार प्रदर्शन से ये खिलाड़ी फैंस को ये सोचने पर मजबूर कर देता है कि आखिर क्यों वो इस टीम का एक्स फैक्टर है। इतना ही नहीं ये खिलाड़ी आईपीएल 2024 में ऑरेंज कैप का भी प्रबल दावेदार माना जा रहा है।

राजस्थान का एक्स फैक्टर खिलाड़ी

वैसे तो फिलहाल आईपीएल 2024 में अभी विराट कोहली के सिर पर ऑरेंज कैप सजी है लेकिन राजस्थान रॉयल्स का ये यंग खिलाड़ी कोहली को जबरदस्त टक्कर दे रहा है। इतना ही नहीं इस खिलाड़ी के सिर पर भी इसी सीजन में ऑरेंज कैप सज चुकी है। जी हां हम बात कर रहे हैं रियान पराग।

रियान पराग को इस बार आईपीएल 2024 में रियान पराग 2.0 बोला जा रहा है। जिस अंदाज में इस सीजन रियान बल्लेबाजी कर रहे हैं ये नाम उनको काफी सूट कर रहा है। अभी तक रियान इस सीजन में 4 मुकाबले खेल चुके हैं और तीन मैचों में उनके बल्ले से अर्धशतक निकले हैं। रियान राजस्थान की जीत में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

ऑरेंज कैप की रेस में रियान

रियान पराग ने आईपीएल 2024 के अभी तक चार मैचों में 158 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 261 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने तीन अर्धशतक जड़े हैं। फिलहाल रियान पराग आईपीएल 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट कोहली के बाद दूसरे नंबर पर है। विराट कोहली 316 रनों के साथ पहले नंबर पर है। विराट के बल्ले से इस सीजन एक शतक भी निकल चुका है। वहीं अगर आगे भी अगर रियान का ये शानदार प्रदर्शन जारी रहता है तो वो विराट कोहली से ऑरेंज कैप छीन सकते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ