Jasprit Bumrah Ruled Out Of Champions Trophy 2025: भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस का सबसे बड़ा डर सच हो गया है, जहां टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं। पिछले महीने की शुरुआत में पीठ के निचले हिस्से में चोट लगने के बाद भी बुमराह इससे उबर नहीं सके। बीसीसीआई ने चैम्पियंस ट्रॉफी में उनकी जगह तेज गेंदबाज हर्षित राणा को शामिल किया है।
बुमराह को रिप्लेस करने में मोहम्मद सिराज भी दावेदार थे, लेकिन राणा को उन पर तरजीह दी गई और सिराज को रिजर्व खिलाड़ी के रूप में टीम में रखा गया है। बुमराह के इस मेगा इवेंट से बाहर होने के बाद फैंस का जैसे दिल सा बैठ गया है। आइए एक नजर बुमराह के बाहर होने के बाद फैंस के रिएक्शंस पर।
रिजर्व खिलाड़ियों में कौन-कौन शामिल?
टीम इंडिया ने इस टूर्नामेंट के लिए रिजर्व खिलाड़ी के रूप में यशस्वी जायसवाल, मोहम्मद सिराज और शिवम दुबे को शामिल किया गया है। दुबे ने इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया था।
बिना बुमराह के ICC चैंपियंस ट्रॉफी के लिए ऐसी है भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, रविंद्र जडेजा, वरुण चक्रवर्ती।
नॉन ट्रैवलिंग सब्स्टीट्यूट: यशस्वी जायसवाल, मोहम्मद सिराज और शिवम दुबे। यह तीनों खिलाड़ी जरूरत पड़ने पर दुबई जाएंगे।
संबंधित खबरें
IND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
1 hr agoक्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
3 hrs agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
3 hrs agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
3 hrs agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
4 hrs agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
4 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
5 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines