हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

विराट कोहली के बयान पर भारतीय सेना ने क्या कहा? दिल जीतने वाला बयान हुआ वायरल

Virat Kohli: विराट कोहली के संन्यास पर भारतीय सेना के सीनियर अधिकारी ने रिएक्ट किया है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ही विराट की तारीफ की है।

विज्ञापन

Virat Kohli:  क्रिकेट फैंस के लिए 12 मई का दिन यादगार रहेगा, क्योंकि इस दिन विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया। हालांकि विराट के संन्यास लेने की चर्चा कई दिनों से थी। लेकिन अब इन बातों पर विराट कोहली ने संन्यास लेकर विराम लगा दिया। विराट के संन्यास लेने पर दुनिया भर से रिएक्शन सामने आ रहे हैं। वहीं इस कड़ी में भारतीय सेना के सीनियर अधिकारी का भी नाम जुट गया। उन्होंने भारत पाकिस्तान तनाव के बीच विराट के बारे में बड़ी बात कही है।

भारतीय सेना ने विराट कोहली के बारे में कही बड़ी बातें

विराट कोहली के संन्यास के बाद उनके फैंस में उदासी छायी हुई है। विराट दुनिया के बेहतरीन टेस्ट खिलाड़ियों में एक थे। दुनिया के ज्यादातर फैंस विराट कोहली को टेस्ट क्रिकेट खेलते हुए देखना चाहते थे। बहरहाल अब वह भारत के लिए सफेद जर्सी में नजर नहीं आएंगे। ये अब तय हो चुका है। विराट के संन्यास के बाद भारतीय डीजीएमओ राजीव घई ने कहा कि विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है, आज क्रिकेट के बारे में बात करने का दिन नहीं है। हर भारतीय की तरह, वह हमेशा मेरे पसंदीदा हैं।

भारतीय डीजीएमओ ने विराट को लेकर अपने बयान से साफ कर दिया कि वह भी विराट की रिटायरमेंट से दुखी हैं।

विज्ञापन

विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर साझा किया रिटायरमेंट पोस्ट

विराट कोहली ने संन्यास का ऐलान करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि टेस्ट क्रिकेट में इस ब्लू जर्सी को मैंने 14 साल पहले पहना था। ईमानदारी से कहूं तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह फॉर्मेट मुझे इतनी ऊंचाइयों तक लेकर जाएगा। इस फॉर्मेट ने मुझे टेस्ट किया, मेरे करियर को शेप दिया और मुझे कई ऐसी सीख दीं, जिन्हें मैं अपनी आगे की जिंदगी में याद रखूंगा। सफेद जर्सी में खेलना मेरे लिए निजी तौर पर काफी खास रहा है। चुपचाप मेहनत करना, लंबे दिन, छोटे-छोटे मोमेंट जिनको कोई नहीं देखता है, लेकिन वह हमेशा आपके साथ रहते हैं।

उन्होंने आगे लिखा कि टेस्ट क्रिकेट में इस ब्लू जर्सी को मैंने 14 साल पहले पहना था। ईमानदारी से कहूं तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह फॉर्मेट मुझे इतनी ऊंचाइयों तक लेकर जाएगा। इस फॉर्मेट ने मुझे टेस्ट किया, मेरे करियर को शेप दिया और मुझे कई ऐसी सीख दीं, जिन्हें मैं अपनी आगे की जिंदगी में याद रखूंगा। सफेद जर्सी में खेलना मेरे लिए निजी तौर पर काफी खास रहा है। चुपचाप मेहनत करना, लंबे दिन, छोटे-छोटे मोमेंट जिनको कोई नहीं देखता है, लेकिन वह हमेशा आपके साथ रहते हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola