हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs SL: पहले ही दिन भारतीय गेंदबाजों की खुली पोल, वनडे की तरह हुई धुनाई

IND vs SL: भारत और श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के बीच अभ्यास मैच 7 जुलाई से खेला जा रहा है. इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. पहले ही सेशन में भारतीय गेंदबाजों की पोल खुल गई. श्रीलंका के बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों पर बुरी तरह हावी हैं.

विज्ञापन
Image Credit: X

IND vs SL: भारतीय टीम श्रीलंका दौरे पर है, जहां पर 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है. सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त से खेला जाएगा, जबकि दूसरा मुकाबला 23 अगस्त से खेला जाना है. लेकिन इस सीरीज से पहले भारतीय टीम श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के साथ अभ्यास मैच खेल रही है, जो आज यानी 7 अगस्त से खेला जा रहा है. श्रीलंका की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है. मैच के पहले दिन के पहले ही सेशन में भारतीय गेंदबाजों की पोल खुल गई.

भारतीय गेंदबाजों की हुई धुनाई

श्रीलंकाई टीम वनडे की तरह खेल रही है. खबर लिखे जाने तक 29 ओवर का खेल खत्म हो चुका है और श्रीलंका 1 विकेट के नुकसान पर 138 रन बना चुकी है. श्रीलंका ने जो एक विकेट गंवाया है वो भी भारतीय गेंदबाजों की मदद से नहीं, बल्कि निशान फर्नांडो रन आउट हुए हैं. फर्नाडों ने 65 गेंदों में 66 रनों की शानदार पारी खेली. उन्होंने इस दौरान 11 चौके और 1 छक्का भी लगाया और उनका स्ट्राइक रेट 101.53 का रहा, जो आमतौर पर वनडे क्रिकेट में होता है.

इसके अलावा रविन्दु रसंथा 82 गेंदों में 50 रन बनाकर खेल रहे हैं. उन्होंने अब तक 5 चौके और 1 छक्का अपने नाम किया है. इसके अलावा पासिंदु सूरियाबंदारा 27 गेंदों में 16 रन बनाकर खेल रहे हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: भारत-श्रीलंका टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज

गुरनूर बरार हुए सबसे महंगे साबित

अब तक गुरनूर बरार ने 4 ओवर गेंदबाजी की है और 6.25 की इकोनॉमी रेट के साथ 25 रन खर्च किए हैं. वहीं, रवींद्र जडेजा भी खासा महंगे साबित हुए. उन्होंने अब तक 5 ओवर में 29 रन खर्च किए हैं. उनकी इकोनॉमी भी 5.80 की रही है. इसके अलावा प्रसिद्ध कृष्णा 5 ओवर में अब तक 27 रन खर्च चुके हैं. सिराज ने 5 ओवर में 14 रन दिए हैं, जबकि कुलदीप यादव भी अपनी फिरकी गेंदबाजी का कमाल नहीं दिखा पाए. वह 5 ओवर में बिना विकेट लिए 23 रन खर्च कर चुके हैं. ऐसे में अब तक भारतीय गेंदबाजों ने एक भी विकेट अपने नाम नहीं किया है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: VIDEO: विल जैक्स ने बाउंड्री लाइन पर पकड़ा अविश्वसनीय कैच, देखकर आंखों पर नहीं होगा यकीन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola