भारत-श्रीलंका टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज, स्पिनर्स का रहा दबदबा

भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट मैचों का रोमांच हमेशा अपने चरम पर रहा है. गेंदबाजों ने अपने प्रदर्शन से खूब वाहवाही लूटी है. स्पिनर्स का बोलबाला देखने को मिला. आइए आपको बताते हैं कि किन खिलाड़ियों ने सबसे ज्यादा विकट चटकाए हैं.

CRICKET

IND vs SL (Photo: AI)

IND vs SL: टीम इंडिया मौजूदा समय में श्रीलंका के दौरे पर है. 15 अगस्त से दोनों टीमों के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी. श्रीलंका XI के खिलाफ वॉर्म अप मैच की शुरुआत भी रही है. दोनों टीमों के बीच टेस्ट का इतिहास काफी लंबा रहा है. गेंदबाजों ने भी खूब विकेट उखाड़े हैं. खासतौर पर भारतीय पिचों पर गेंदबाजों को काफी सफलता मिली है. यहां हम आपको उन पांच गेंदबाजों के बारे में बताएंगे जिन्होंने भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं.

विज्ञापन

मुथैया मुरलीधरन

मुथैया मुरलीधरन का नाम दिग्गजों की लिस्ट में आता है. उन्होंने भारत के खिलाफ 22 टेस्ट मैच खेले हैं. मुथैया ने 32 पारियों में सबसे ज्यादा 105 विकेट लिए हैं. उनका पारी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 8 विकेट पर 87 रन था. वहीं उनका मैच में बेस्ट प्रदर्शन 110 रन पर 11 विकेट है. भारत के खिलाफ उनका रिकॉर्ड बेहतरीन रहा है.

विज्ञापन

अनिल कुंबले

लिस्ट में दूसरे नंबर पर दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले हैं. उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 18 टेस्ट मैच खेले. कुंबले ने 28 पारियों में कुल 74 विकेट चटकाए हैं. एक पारी में उनका बेस्ट प्रदर्शन 7 विकेट पर 59 रन था. वहीं पूरे मुकाबले में उनका प्रदर्शन 128 रन पर 11 विकेट था. भारत की तरफ से श्रीलंका के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट कुंबल ने लिए हैं.

विज्ञापन

रविचंद्रन अश्विन

रविचंद्रन अश्विन का नाम भी लिस्ट में तीसरे नंबर पर है. उन्होंने 11 मैचों की 21 पारियों में 62 विकेट लिए हैं. उनका मैच में बेस्ट प्रदर्शन 46 रन देकर 6 विकेट है. पूरे मैच में उनका बेस्ट 160 रन देकर 10 विकेट है. उन्होंने 2 बार मैच में 10 विकेट चटकाए हैं. उनके इस प्रदर्शन की बदौलत टीम इंडिया ने कई बार श्रीलंका के खिलाफ जीत हासिल की है.

हरभजन सिंह

श्रीलंका के खिलाफ हरभजन सिंह का रिकॉर्ड भी शानदार रहा है. वो लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं. हरभजन ने 16 टेस्ट मैचों की 26 पारियों में 53 विकेट लिए हैं. उनका बेस्ट प्रदर्शन 62 रन देकर 7 विकेट है. वहीं पूरे मैच में उनका बेस्ट प्रदर्शन 141 रन देकर 10 विकेट है. लंका के खिलाफ हरभजन ने दो बार मैच में 10 विकेट लिए हैं.

विज्ञापन

कपिल देव

श्रीलंका के बल्लेबाजों को धराशाई करने में कपिल देव भी पीछे नहीं रहे हैं. वो लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं.
उन्होंने 14 टेस्ट मैचों में 45 विकेट अपने नाम किए हैं. उनका बेस्ट 110 रन देकर 5 विकेट रहा है. वहीं पूरे मुकाबले में 207 रन देकर 8 विकेट उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा. भारत और श्रीलंका टेस्ट मैचों में ज्यादातर स्पिनर्स का ही बोलबाला रहा है. इसके बावजूद कपिल देव ने अपना जलवा कायम किया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ