Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

खेल

‘पाकिस्तान क्रिकेट का माहौल टॉक्सिक’, भारत को वर्ल्ड कप जिताने वाले कोच ने खोली मोहसिन नकवी और PCB की पोल

Pakistan Cricket Board: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कोच गैरी कर्स्टन ने वहां के काम के माहौल को लेकर बड़ा बयान दिया है. कर्स्टन ने मोहसिन नकवी के नेतृत्व वाली PCB के वर्क कल्चर को टॉक्सिक बताया है.

Author
Edited By : Sanjeet Updated: Mar 21, 2026 17:32
Pakistan Cricket Board
Pakistan Cricket Board

Gary Kirsten Exposes Pakistan Cricket Board: भारत को 2011 वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जिताने वाले कोच गैरी कर्स्टन ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की कड़ी आलोचना की है. उन्होंने खुलासा किया है कि पाकिस्तान क्रिकेट का माहौल कितना टॉक्सिक है. 2024 टी20 वर्ल्ड कप से पहले कर्स्टन पाकिस्तान क्रिकेट टीम के हेड कोच बने थे, लेकिन तंग आकर सिर्फ 6 महीने में ही पद से इस्तीफा दे दिया. वहीं, अब उन्होंने कहा है कि वहां काम करना आसान नहीं था और मोहसिन नकवी के नेतृत्व में लगातार सफलता हासिल करना लगभग नामुमकिन था.

गैरी कर्स्टन ने खोला पाकिस्तानी क्रिकेट का कच्चा चिट्ठा

पाकिस्तान के हेड कोच के पद से इस्तीफा देने के बाद गैरी कर्स्टन हाल ही में श्रीलंका क्रिकेट टीम के कोच बने हैं. इसके कुछ दिनों बाद ही कर्स्टन ने पाकिस्तान के साथ अपने मुश्किल दौर के बारे में खुलकर बात की और बताया कि आखिर क्यों उन्‍होंने 6 महीने बाद ही हेड कोच का पद छोड़ दिया था. talkSPORT Cricket के साथ एक इंटरव्यू में कर्स्टन ने कहा कि, “मुझे सबसे ज्यादा हैरानी इसी बात से हुई कि टीम के फैसलों में बाहर से इतनी दखलअंदाजी होती है. मुझे नहीं लगता कि मैंने पहले कभी इस स्तर की दखलंदाजी देखी है.”

---विज्ञापन---

उन्होंने आगे कहा कि ऐसे माहौल में कोच खिलाड़ियों से खुलकर बात भी नहीं कर पाता. उन्होंने कहा, “जब बाहर से लगातार शोर-शराबा होता रहता है, तो किसी कोच के लिए आकर खिलाड़ियों के साथ काम करने का तरीका खोजना काफी मुश्किल होता है. यह कठिन था और खराब प्रदर्शन वगैरह को लेकर कई दंडात्मक कार्रवाइयां भी होती थी.”

ये भी पढ़ें- कोलकाता नाइट राइडर्स का एक और भारतीय तेज गेंदबाज हुआ चोटिल, कम नहीं हो रही टीम की मुश्किलें

मोहसिन नकवी की जमकर की आलोचना

गैरी कर्स्टन ने आगे PCB के वर्क कल्चर को लेकर कहा कि जब टीम हारती है तो सबसे आसान टारगेट कोच ही बनता है. उन्होंने कहा, “सब कहते हैं कोच को हटा दो, क्योंकि यही सबसे आसान काम है. अगर ऐसा ही करना है, तो फिर कोच रखने का मतलब क्या है?” इसके अलावा, उन्होंने इशारों में मोहसिन नकवी के कार्यकाल पर भी सवाल उठाए और कहा कि ऐसे माहौल में लगातार अच्छा प्रदर्शन करना लगभग नामुमकिन हो जाता है.

ये भी पढ़ें- VIDEO: लगातार 3 डक के बाद अभिषेक शर्मा ने शुभमन गिल को किया था मैसेज, अब खोला बातचीत का राज

First published on: Mar 21, 2026 05:30 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.