Asia Cup 2025 IND vs SL: एशिया कप 2025 में सुपर-4 का आखिरी मुकाबला टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए एशिया कप टी20 फॉर्मेट का सबसे बड़ा स्कोर बनाया है। अभिषेक शर्मा ने एकबार फिर से कमाल की बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी खेली। इसके अलावा तिलक वर्मा और संजू सैमसन ने भी अच्छी पारी खेली। संजू सैमसन ने तेजी से रन बनाते हुए टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के एक खास रिकॉर्ड को तोड़ दिया।
संजू सैमसन ने तोड़ा एमएस धोनी का रिकॉर्ड
श्रीलंका के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए संजू सैमसन ने 23 गेंदों पर 39 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 1 चौका और 3 छक्के देखने को मिले। इसके साथ ही संजू सैमसन के नाम बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज एशिया कप टी20 फॉर्मेट के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।
ये भी पढ़ें:-अभिषेक शर्मा ने की रोहित शर्मा के इस बड़े रिकॉर्ड की बराबरी, इतिहास रचने की दहलीज पर युवा सुपरस्टार
संजू ने अभी तक एशिया कप 2025 में 6 छक्के लगाए हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के नाम था। धोनी ने एशिया कप 2016 में कुल 4 छक्के लगाए थे। संजू सैमसन इकलौते टीम इंडिया के ऐसे विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने एक सीजन में 5 या उससे ज्यादा छक्के लगाए हैं।
टीम इंडिया ने बनाए 202 रन
इस मैच श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। इसके बाद टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 202 रन बनाए थे। टीम इंडिया की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 31 गेंदों पर सबसे ज्यादा 61 रनों की पारी खेली थी। अपनी पारी के दौरान अभिषेक ने 8 चौके और 2 छक्के लगाए थे।
इसके अलावा तिलक वर्मा ने 34 गेंदों पर 49 रनों की नाबाद पारी खेली थी, इस दौरान उनके बल्ले से 4 चौके और 1 शानदार छक्का निकला था। वहीं अक्षर पटेल ने आखिर में 15 गेंदों पर 1 चौका और 1 छक्के की मदद से 21 रनों की पारी खेली थी। श्रीलंका की तरफ से 5 गेंदबाजों ने 1-1-1-1-1 विकेट हासिल किया था।
ये भी पढ़ें:-IND vs SL: Abhishek Sharma की तूफानी बैटिंग से फिर दहला दुबई का मैदान, एशिया कप में रच डाला इतिहास
संबंधित खबरें
इंदौर में होगा भारत-विंडीज का T20I मैच, जानें पिछले 4 मैचों में क्या हुआ
29 mins agoIND vs WI: तीसरे T20I में बेंच पर बैठ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी समेत 4 खिलाड़ी
1 hr agoहसन महमूद टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले बांग्लादेश के बने पहले तेज गेंदबाज
1 hr agoIND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
1 hr agoऋतुराज गायकवाड़ की बढ़ी मुश्किलें, 3 वनडे मैचों में लगातार हुए फ्लॉप
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
3 hrs agoबिना पिच पर उतरे ही निकला नतीजा, अरुणाचल प्रदेश ने छोड़ा रणजी ट्रॉफी मैच
3 hrs agoतीसरे T20I मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? हो सकता है एक बदलाव
3 hrs agoबारिश बिगाड़ेगी IND vs WI तीसरे T20I का खेल? जानिए इंदौर के मौसम का हाल
4 hrs agoभारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines