IND vs SL: Abhishek Sharma की तूफानी बैटिंग से फिर दहला दुबई का मैदान, एशिया कप में रच डाला इतिहास

Abhishek Sharma: अभिषेक शर्मा ने एशिया कप में इतिहास रच डाला है. श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में भी अभिषेक बल्ले से जमकर तबाही मचा रहे हैं. उन्होंने खास मामले में पाकिस्तान के बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को पीछे छोड़ दिया है.

Abhishek Sharma

Abhishek Sharma

Abhishek Sharma: टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में भी बल्ले से जमकर धमाल मचा रहे हैं. अभिषेक के आगे विपक्षी टीम का बॉलिंग अटैक मजाक बनकर रह गया है. 25 वर्षीय बल्लेबाज ने दुबई के मैदान पर अपनी इस पारी के दौरान इतिहास भी रच डाला है. अभिषेक टी-20 एशिया कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.

विज्ञापन

उन्होंने इस मामले में पाकिस्तान के बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को पीछे छोड़ा है. बाएं हाथ के बैटर ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 22 गेंदों में फिफ्टी जमाई. अभिषेक का बल्ला इस टूर्नामेंट में खूब चला है और उन्होंने इस टूर्नामेंट में जमकर चौके-छक्कों की बरसात की है.

विज्ञापन

अभिषेक ने रचा इतिहास

अभिषेक शर्मा टी-20 एशिया कप के एक एडिशन में अब सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. बाएं हाथ के बैटर ने मोहम्मद रिजवान के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है. रिजवान ने साल 2022 में खेली 6 पारियों में कुल 281 रन बनाए थे. हालांकि, अभिषेक अब उनसे आगे निकल गए हैं. अभिषेक टी-20 एशिया कप में 300 रन बनाने वाले भी पहले बल्लेबाज बन गए हैं. खबर लिखे जाने तक टीम इंडिया का सलामी बल्लेबाज सिर्फ 22 गेंदों में अर्धशतक जड़कर क्रीज पर डटा हुआ है.

विज्ञापन

श्रीलंका के खिलाफ टॉस गंवाने के बाद पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही. शुभमन गिल सिर्फ 4 रन बनाकर महेश तीक्षणा की गेंद पर पवेलियन लौटे. हालांकि, इसका कोई फर्क अभिषेक की बैटिंग पर नहीं पड़ा और उन्होंने एक छोर से ताबड़तोड़ बल्लेबाजी जारी रखी. अभिषेक के आगे श्रीलंका के बॉलर्स पूरी तरह से बेअसर नजर आए और उन्होंने महज 22 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एक बार फिर निराश किया और वह 13 गेंदें खेलने के बाद 12 रन बनाकर आउट हुए.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ