India vs New Zealand 1st Test: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहले दिन का खेल बारिश की भेंट चढ़ गया था। वहीं दूसरे दिन टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और दूसरे ही दिन टीम इंडिया महज 46 रनों पर ही ढेर हो गई थी। जिसके बाद दूसरे ही दिन कीवी टीम को भी बल्लेबाजी करने का मौका मिल गया।
न्यूजीलैंड की तरफ से ड्वेन कॉन्वे कमाल की बल्लेबाजी कर रहे हैं। वहीं मैच के दौरान टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और ड्वेन कॉन्वे के बीच थोड़ी तीखी नोकझोक देखने को मिली। जिसपर यूजर्स भी काफी मजे लेते हुए दिखाई दे रहे हैं।
सिराज और कॉन्वे के बीच हुई बहस
दरअसल खतरनाक गेंदबाजी करके टीम इंडिया को महज 46 रनों पर ऑलआउट करने के बाद कीवी टीम ने बल्लेबाजी में भी शानदार शुरुआत की थी। टॉम लैथम और ड्वेन कॉन्वे ने कीवी टीम को शानदार शुरुआत दिलाई थी। इस दौरान कॉन्वे काफी शानदार लय में दिख रहे थे तो वहीं टीम इंडिया विकेट की तलाश में दिख रही थी।
कॉन्वे के सामने जब मोहम्मद सिराज गेंदबाजी कर रहे थे तब दोनों के बीच हल्की सी बहस देखने को मिली। जहां सिराज पूरा एग्रेसन दिखा रहे थे। तो वहीं कॉन्वे ने सिर्फ हल्की सी स्माइल दी। अब दोनों की इस नोकझोक पर फैंस भी काफी मजे ले रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: Playing 11 में इस खिलाड़ी को चुनकर रोहित से हो गई भारी चूक! टीम की बढ़ा रहा चिंता
बल्लेबाजी में भारतीय टीम की हुई हालत खराब
बेंगलुरु टेस्ट के दूसरे दिन पहली पारी में टीम इंडिया की बेहद खराब बल्लेबाजी देखने को मिली। टीम इंडिया पहली पारी में महज 46 रनों पर ही ढेर हो गई थी। भारत के पांच बल्लेबाज बिना खाता खोले ही आउट हो गए थे। पंत ने सबसे ज्यादा 20 रन की पारी खेली थी।
ये भी पढ़ें;- IND vs ENG: विराट कोहली को नंबर तीन पर भेजकर रोहित शर्मा ने कर दी बड़ी भूल! आंकड़े दे रहे गवाही
संबंधित खबरें
नाना पाटेकर को विराट कोहली और सचिन ने दी श्रद्धांजलि
22 mins agoभारत की वनडे क्रिकेट में बादशाहत, रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
51 mins agoन्यूजीलैंड ए के खिलाफ क्यों खेलने वाले हैं टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी
1 hr agoIPL: पंजाब किंग्स में आया भूचाल, जेम्स होप्स-ब्रैड हैडिन ने छोड़ा साथ
1 hr agoनाना पाटेकर के निधन के बाद शोक में टीम इंडिया
2 hrs agoभुवनेश्वर की 2027 वनडे वर्ल्ड कप में होगी एंट्री, अश्विन ने की भविष्यवाणी
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ ऋतुराज गायकवाड़ क्या प्लेइंग 11 में करेंगे बदलाव
3 hrs agoईशान किशन ने रचा इतिहास, बने एक साल में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले खिलाड़ी
3 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी से टूटा RCB का सपना
4 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines