Live Updates
टीम इंडिया हुई ऑल आउट
टीम इंडिया की दूसरी पारी 462 रन पर सिमट गई है। टीम इंडिया के सरफराज खान ने 150 रन बनाए। कीवी टीम के लिए मैट हेनरी और विलियम ने 3-3 विकेट लिए।
टीम इंडिया को आठवां झटका लगा
टीम इंडिया का आठवां विकेट गिरा। अश्विन 15 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें मैट हेनरी ने आउट किया। टीम इंडिया का स्कोर 458/8 ।
टीम इंडिया का सातवां विकेट गिरा
टीम इंडिया का सातवां विकेट गिर गया है। जडेजा 5 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें भी विलियम ने ही आउट किया। अपने दूसरे स्पेल में विलियम ने तीन विकेट लिए हैं।
राहुल हुए आउट
टीम इंडिया को छठा झटका लग गया है। राहुल 16 गेंदों पर 12 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें भी विलियम ने आउट किया। टीम इंडिया ने टी ब्रेक के समय 6 विकेट खोकर 438 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया की लीड 82 रन की हो गई है।
टीम इंडिया को लगा पाचवां झटका
ऋषभ पंत शतक बनाने से चूक गए हैं। वो 99 रन के स्कोर पर क्लीन बोल्ड हो गए। उन्हें विलियम ने आउट किया। टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड पर 77 रन की बढ़त बना ली है। टीम इंडिया का स्कोर 433/5।
150 रन बनाकर आउट हुए सरफराज
भारतीय बल्लेबाज सरफराज खान की मैराथन पारी का अंत हो गया है। उनकी 195 गेंदों पर खेली गई 150 रनों की पारी में 185 चौके और तीन छक्के शामिल रहे।
सरफराज के 150 रन पूरे
भारतीय बल्लेबाज सरफराज खान ने इस मैच में 150 रन पूरे कर लिए हैं। सरफराज की इस पारी में 18 चौके और तीन छक्के शामिल हैं।
शतक के करीब पंत
भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत मैच में शतक जड़ने के करीब पहुंच गए हैं। उन्होंने अब तक अपनी पारी में नौ चौके और चार छक्के जड़े हैं।
भारत ने बनाई बढ़त
बेंगलुरु टेस्ट में टीम इंडिया ने शानदार कमबैक कर लिया है। टीम इंडिया ने अब न्यूजीलैंड पर बढ़त बनाना शुरू कर दिया है। भारत का स्कोर 362/3
मैच हुआ शुरू
काफी देर तक बारिश होने के बाद अब मैच फिर से शुरू हो चुका है। सरफराज खान और ऋषभ पंत क्रीज पर मौजूद
इतने बजे शुरू होगा मैच
बारिश के चलते चौथे दिन का खेल रोक गया है। काफी देर से बारिश हो रही है। हालांकि अब बारिश रूक चुकी है। जिसके बाद 1:30 बजे मैच शुरू हो सकता है।
https://twitter.com/BCCI/status/1847540159950033100
https://twitter.com/ImTanujSingh/status/1847532868550918468
मैच शुरू होने में देरी
बारिश के कारण मैच को रोका गया है। फिलहाल बारिश तेज होने के चलते मैच शुरू होने में देरी हो रही है।
बारिश ने डाला खलल
लंच ब्रेक से पहले बेंगलुरु टेस्ट के चौथे दिन बारिश ने अपनी दस्तक दे दी है। बारिश के चलते मैच को रोक दिया गया है। अब टीम इंडिया न्यूजीलैंड से महज 12 रन पीछे है। सरफराज खान और ऋषभ पंत कमाल की बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत का स्कोर 344/3
पंत का अर्धशतक पूरा
बेंगलुरु टेस्ट चौथे दिन पंत की मैदान पर वापसी हुई। आते ही पंत ने बल्ले से तबाही मचाई। चौथे दिन पंत ने शानदार अर्धशतक जड़ा। भारत का स्कोर 344/3
पंत-सरफराज के बीच शानदार पार्टनरशिप
चौथे दिन ऋषभ पंत और सरफराज खान कमाल की बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच 100 रन से ज्यादा की पार्टनरशिप हो चुकी है। भारत का स्कोर 334/3
ड्रिंक ब्रेक
चौथे दिन ड्रिंक ब्रेक तक टीम इंडिया ने 3 विकेट खोकर 294 रन बना लिए हैं। सरफराज खान 107 और ऋषभ पंत 23 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। फिलहाल भारत न्यूजीलैंड से 62 रन पीछे हैं।
सरफराज ने जड़ा शतक
बेंगलुरु टेस्ट के चौथे दिन सरफराज खान ने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक जड़ा है। भारत अब महज 81 रन पीछे है। भारत का स्कोर 275/3
भारत की शानदार शुरुआत
चौथे दिन टीम इंडिया की शानदार शुरुआत हुई है। सरफराज खान और ऋषभ पंत तेजी से रन बना रहे हैं। सरफराज खान अपने पहले टेस्ट शतक की तरफ बढ़ रहे हैं। भारत का स्कोर 270/3
चौथे दिन का खेल शुरू
चौथे दिन टीम इंडिया की टेंशन थोड़ी कम होती हुई दिखाई दे रही है। चोट के बाद ऋषभ पंत की मैदान पर वापसी हो चुकी है।
क्या पंत की होगी वापसी
दूसरे दिन घुटने में चोट लगने के चलते पंत तीसरे दिन मैदान पर नहीं उतरे थे। आज फैंस की नजरें पंत पर रहने वाली हैं।
India vs New Zealand 1st Test Day 4 Live Update: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच बेंगलुरु में खेला जा रहा है। बेंगलुरु टेस्ट का आज चौथा दिन है। टीम इंडिया की दूसरी पारी 462 रन पर सिमट गई है। टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा रन सरफराज खान ने बनाए। उन्होंने 150 रन की पारी खेली। उनके अलावा ऋषभ पंत ने 99 रन की पारी खेली। कीवी टीम को इस मैच को जीतने के लिए 107 रन बनाने होंगे। कीवी टीम के लिए मैट हेनरी और विलियम ने 3-3 विकेट लिए। चौथे दिन बारिश की वजह से तीसरा सेशन का खेल नहीं हो पाया। न्यूजीलैंड को पांचवें दिन जीत के लिए 107 रन बनाने होंगे।
नीचे पढ़ें पल-पल की अपडेट
संबंधित खबरें
एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी
42 mins agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
1 hr agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
1 hr agoLIVE: अभिषेक शर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक, ईशान किशन भी मचा रहे धमाल
1 hr agoसूर्यकुमार यादव ने 170 के स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी
2 hrs agoटीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 49 रनों से जीता तीसरा वनडे
2 hrs agoनाथन लियोन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
2 hrs agoमैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड, रचा नया इतिहास
2 hrs agoस्टीव स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी
3 hrs agoIND A vs AUS A: रजत पाटीदार समेत 3 भारतीय स्टार खिलाड़ी हुए फेल
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines