IND vs ENG: ओवल टेस्ट में प्रसिद्ध कृष्णा ने हासिल की खास उपलब्धि, पहली बार किया ये कारनामा

ओवल टेस्ट की पहली पारी में प्रसिद्ध कृष्णा ने कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट अपने नाम किए। ये कारनामा प्रसिद्ध ने पहली बार करके दिखाया है।

prasidh krishna

prasidh krishna

विज्ञापन

India vs England 5th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा पांचवां टेस्ट मैच अब रोमांचक मोड़ पर आ गया है। पहली पारी में दोनों टीमों की बल्लेबाजी कुछ खास नहीं रही है और कोई सी भी टीम पहली पारी में 250 का आंकड़ा पार नहीं कर पाई। अभी तक मैच में दोनों टीमों के तेज गेंदबाजों का जलवा देखने को मिला है। इस मैच में प्रसिद्ध कृष्णा की टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई है, इससे पहले 2 मैचों में उनको बाहर रखा गया था। वहीं इस मैच की पहली पारी में प्रसिद्ध की गेंदबाजी भी काफी कमाल की रही।

प्रसिद्ध कृष्णा ने पहली बार किया ये कारनामा

विज्ञापन

प्रसिद्ध कृष्णा ने पहली पारी में गेंदबाजी करते हुए महज 62 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए थे। ये पहली बार है जब उनको एक टेस्ट पारी में 4 विकेट मिले हो। इससे पहले अभी तक इस सीरीज में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। इससे पहले टेस्ट मैच की एक पारी में उन्होंने 3 विकेट चटकाए थे। पहली पारी में प्रसिद्ध ने जैक क्रॉली, जेमी स्मिथ, जेमी ओवरटन और गस एटिंकसन को अपना शिकार बनाया था।

247 पर ऑलआउट हुई थी इंग्लैंड

ओवल टेस्ट की पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम 247 रन ही बना पाई थी। जिसके चलते इंग्लैंड ने 23 रनों की छोटी सी बढ़त भी हासिल कर ली थी। पहली पारी में इंग्लैंड की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए जैक क्रॉली ने सबसे ज्यादा 64 रनों की पारी खेली थी, इसके अलावा हैरी ब्रूक ने 53 रन बनाए थे।

विज्ञापन

वहीं दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने 2 विकेट खोकर 75 रन बना लिए थे। टीम इंडिया को केएल राहुल और साईं सुदर्शन के रूप में 2 झटके लगे थे। फिलहाल यशस्वी जायसवाल 51 रन और आकाश दीप 4 रन बनाकर नाबाद हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ