IND vs ENG (20)
विज्ञापन

IND vs ENG 5th Test: टीम इंडिया ने जीता धर्मशाला टेस्ट, 4-1 से सीरीज पर किया कब्जा

IND vs ENG 5th Test: भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला भी अपने नाम कर लिया है। इस जीत के साथ ही भारत ने सीरीज पर 4-1 से कब्जा जमा लिया है। इंग्लैंड की टीम सिर्फ 195 रनों पर ऑल आउट हो गई है। भारत की ओर से रविचंद्रन अश्विन ने शानदार 5 विकेट लिए हैं।

IND vs ENG 5th Test: भारत ने इंग्लैंड को धर्मशाला टेस्ट में मात दे दी है। 5 मैचों की सीरीज के 5वें मुकाबले में भारत ने एक पारी और 64 रनों से जीत हासिल कर ली है। भारत की ओर से इंग्लैंड की दूसरी पारी के दौरान रविचंद्रन अश्विन ने 5 विकेट लिए हैं। इसके अलावा कुलदीप यादव ने 2 विकेट लिए हैं। वहीं, 2 विकेट जसप्रीत बुमराह के नाम भी रहा है। इस शानदार बॉलिंग स्पेल के कारन भारत ने इंग्लैंड को दूसरी पारी में 195 रनों पर ऑल आउट कर दिया है। इस जीत के साथ ही भारत ने 5 मैचों की टेस्ट सीरीज पर 4-1 से कब्जा कर लिया है। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने एक और सीरीज जीत लिया है।

विज्ञापन

इंग्लैंड ने चुनी थी बल्लेबाजी

इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। पहली पारी में बल्लेबाजी करने के लिए उतरी इंग्लैंड की टीम ने सिर्फ 10 विकेट के नुकसान पर 218 रन बना पाई थी। इसके जवाब में भारतीय टीम ने विशाल स्कोर खड़ा कर दिया था। पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 10 विकेट के नुकसान पर 477 रन बना दिया था। भारतीय टीम को पहली पारी में बल्लेबाजी करने के बाद 259 रनों की लीड मिली थी। इंग्लैंड की टीम इस लीड को भी डिफेंड नहीं कर सकी और मैच जो जीत लिया। भारत ने इस मैच को एक पारी और  64 रनों से जीत लिया है।

एक समय था जब भारत के दोनों सेट बल्लेबाज रोहित शर्मा और शुभमन गिल बैक टू बैक आउट हो गए थे। पहले तो बेन स्टोक्स ने रोहित शर्मा को बोल्ड कर दिया, फिर जेम्स एंडरसन ने शुभमन गिल को बोल्ड कर चलता कर दिया। इसके बाद लगा कि भारत के लिए मुश्किल हो जाएगी, लेकिन सरफराज खान और देवदत्त पडिक्कल ने पारी को बेहतर तरीके से संभाला है। गौर करने वाली बात है कि भारत की इस पहली पारी में 5 बल्लेबाजों ने फिफ्टी प्लस स्कोर किया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

इन 5 बल्लेबाजों ने किया फिफ्टी प्लस स्कोर

इस मैच में पहले तो ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 58 गेंदों में 57 रनों की पारी खेली। रोहित और जायसवाल के बीच शतकीय साझेदारी हुई थी। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए शुभमन गिल आए थे। फिर रोहित शर्मा और शुभमन गिल के बीच भी 171 रनों की साझेदारी हुई। दोनों ही बल्लेबाजों ने शतकीय पारी खेली। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए सरफराज खान और देवदत्त पडिक्कल पहुंचे। इन दोनों खिलाड़ियों के बीच भी अच्छा तालमेल देखने को मिला। दोनों ने अर्धशतकीय पारी खेली और टीम के स्कोर को विशाल करने में में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ