
IND vs ENG: धर्मशाला टेस्ट में आया रोहित शर्मा का तूफान, एक शतक से बनाए 7 महारिकॉर्ड
Edited By Abhinav Raj

Edited By Abhinav Raj
Rohit Sharma Century: भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने धर्मशाला टेस्ट में इंग्लैंड के गेंदबाजों की जमकर पिटाई की है। रोहित ने पहले तो यशस्वी जायसवाल के साथ मिलकर शतकीय साझेदारी की, इसके बाद कप्तान ने शुभमन गिल के साथ मिलकर भी 171 रनों की साझेदारी की है। यह कप्तान के लिए 48वां इंटरनेशनल शतक है। वहीं, रोहित के लिए यह 12वां टेस्ट शतक है। इस सेंचुरी के साथ ही खिलाड़ी ने 7 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। रोहित शर्मा ने कई बड़े दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है। वह काफी कमाल के फॉर्म में चल रहे हैं। अपनी 103 रनों की शतकीय पारी के दौरान रोहित ने 13 चौके और 3 छक्के भी लगाए हैं।
इस वीडियो में देखें रोहित शर्मा के 7 बड़े रिकॉर्ड…
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: