IND vs ENG: जसप्रीत बुमराह की कवर ड्राइव देख हो जाएंगे फैन, रोहित- गिल के बाद लूटी महफिल

Jasprit Bumrah Cover Drive On Mark Wood Ball: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी के बाद धर्मशाला टेस्ट की पहली पारी में उनक कवर ड्राइव की जमकर तारीफ हो रही है। उन्होंने मार्क वुड की फुल लेंथ बॉल पर बेहतरीन कवर ड्राइव लगाया था।

India vs England Dharamshala Test Match Jasprit Bumrah Cover Drive On Mark Wood Ball

Jasprit Bumrah Cover Drive

Jasprit Bumrah Cover Drive On Mark Wood Ball: धर्मशाला टेस्ट के दूसरे दिन भारत की बल्लेबाजी काफी बेहतरनी रही है। दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने 8 विकेट के नुकसान पर 473 रन बना लिए हैं, लेकिन अपनी सटीक यॉर्कर के लिए चर्चाओं में रहने वाले जसप्रीत बुमराह इस समय अपनी बल्लेबाजी के लिए सुर्खियां बटौर रहे हैं। उन्होंने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड की फुल लेंथ गेंद पर खुबसूरत कवर ड्राइव लगाया था। जिसकी प्रशंसा ड्रेसिंग रूम में बैठे उनके साथी खिलाड़ियों के साथ-साथ कोच भी करते हुए दिखाई दिए।

विज्ञापन

बता दें कि भारत की बल्लेबाजी ने धर्मशाला टेस्ट के दूसरे दिन कमाल का प्रदर्शन किया था। पहले कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने शतकीय पारी खेली। उसके बाद सरफराज खान ने अपना पचासा पूरा किया। वहीं डेब्यू कर रहे देवदत्त पडिक्कल ने भी 65 रन की बेहतरीन पारी खेली थी। भारत के टॉप ऑर्डर के शानदार प्रदर्शन के बावजूद जसप्रीत बुमराह की कवर ड्राइव फैंस को काफी पसंद आ रही है।

विज्ञापन

वुड की बॉल पर लगाई कवर ड्राइव

इंग्लैंड की पारी का 117वां ओवर फास्ट बॉलर मार्क वुड फेंकने आए थे। उस समय उपकप्तान जसप्रीत बुमराह 43 गेंदों पर 12 रन बनाकर खेल रहे थे। वुड ने बुमराह को ओवर की पहली गेंद आगे फेंकी थी, जिसपर जसप्रीत बुमराह ने बेहतरीन कवर ड्राइव लगाई थी। बुमराह का यह शॉट देखने के बाद ड्रेसिंग रूम में बैठे साथी खिलाड़ियों के साथ-साथ टीम के सपोर्ट स्टाफ ने भी बुमराह की कवर ड्राइव की जमकर तारीफ करते हुए दिखाई दिए।

विज्ञापन

कुलदीप-बुमराह ने संभाली पारी

भारतीय टीम ने एक समय पर 427 पर बैक टू बैक दो विकेट गंवा दिए थे। जबकि एक रन बाद ही भारतीय टीम को अश्विन के रूप में आठवां झटका लगा था। जिसके बाद माना जा रहा था कि टीम इंडिया जल्दी ही ऑलआउट हो जाएगी, लेकिन उस समय कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह ने मिलकर 10वें विकेट के लिए 45 रन की नाबाद साझेदारी की थी।

विज्ञापन

दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर भारत को 428 रन पर 8 विकेट से 473 पर 8 विकेट तक पहुंचाया था। दूसरे दिन के खेल की समाप्ती की घोषणा तक कुलदीप यादव ने 55 गेंदों पर 27 रन बना लिए हैं। जबकि जसप्रीत बुमराह भी इतनी ही गेंदों पर 19 रन बनाकर नाबाद हैं।

विज्ञापन

भारत के पास 255 रन की लीड

विज्ञापन

धर्मशाला टेस्ट में इंग्लैंड ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 218 रन बनाए थे। जिसके जवाब में टीम इंडिया ने 8 विकेट के नुकसान पर 473 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया के पास अभी तक 255 रन की बढ़त है। जबकि दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव ने क्रीज पर अपनी नजरे जमा ली है।

विज्ञापन

अब फैंस को बुमराह और कुलदीप ये भारत को 500 रन का आंकडा़ छूने की उम्मीद होगी। वहीं भारत की तरफ से पहली पारी में कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने शतक लगाया था। जबकि यशस्वी जायसवाल, सरफराज खान और देवदत्त पडिक्कल ने अर्धशतकीय पारियां खेली थीं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ