India vs England 5th Test: टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच ओवल स्टेडियम में खेला जा रहा है। ये मैच काफी रोमांचक मोड पर आ खड़ा हुआ है। जहां एक तरफ इंग्लैंड को मैच जीतने के लिए 35 रन चाहिए तो वहीम टीम इंडिया को मैच जीतने के लिए 4 विकेट की दरकार है। मैच के चौथे दिन हैरी ब्रूक और जो रूट ने शतक लगाकर इंग्लैंड को मजबूत स्थिति में ला दिया था। हैरी ब्रूक 111 रन और जो रूट 105 रन बनाकर आउट हो गए थे। वहीं चौथे दिन हैरी ब्रूक ने शानदार शतक लगाकर 70 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।
हैरी ब्रूक ने किया ये बड़ा कारनामा
चौथे दिन हैरी ब्रूक ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए शानदार शतक लगाया। हैरी ब्रूक ने महज 91 गेंदों पर अपना शतक पूरा कर लिया था। हैरी ब्रूक ने जो रूट के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 195 रनों की साझेदारी की थी। जिससे इंग्लैंड ने मैच में शानदार कमबैक किया था। वहीं ब्रूक अब टीम इंडिया के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले तीसरे इंग्लिश बल्लेबाज बन गए हैं। जेमी स्मिथ टीम इंडिया के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले वाले पहले इंग्लिश बल्लेबाज हैं, जिन्होंने 80 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया था। इसके बाद दूसरे नंबर बेन डकेट का नाम आता है, जिन्होंने 88 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया था।
ब्रूक का इस सीरीज में टीम इंडिया के खिलाफ प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। उन्होंने 5 मैचों की 9 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 481 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक और 2 अर्धशतक निकले। इस दौरान ब्रूक का औसत 53,44 का रहा। ओवल टेस्ट की दूसरी पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए हेरी ब्रूक ने 98 गेंदों पर 111 रनों की शानदार पारी खेली थी।
ब्रूक ने बनाया ये वर्ल्ड रिकॉर्ड
हैरी ब्रूक अब 50वीं टेस्ट पारी में 10वां शतक बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले ये कारनामा साल 1955 में वेस्टइंडीज के क्लाइड वॉल कॉट ने करके दिखाया था। उन्होंने 47 टेस्ट पारियों में 10 शतक लगाने का बड़ा कारनामा करके दिखाया था।
ये भी पढ़ें:-IPL 2025 में रहा अनसोल्ड, अब DPL में 22 साल के बल्लेबाज ने ठोका तूफानी शतक, 15 बाउंड्री जड़कर मचाया तहलका
संबंधित खबरें
भारत की वनडे क्रिकेट में बादशाहत, रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
15 mins agoन्यूजीलैंड ए के खिलाफ क्यों खेलने वाले हैं टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी
27 mins agoIPL: पंजाब किंग्स में आया भूचाल, जेम्स होप्स-ब्रैड हैडिन ने छोड़ा साथ
1 hr agoनाना पाटेकर के निधन के बाद शोक में टीम इंडिया
2 hrs agoभुवनेश्वर की 2027 वनडे वर्ल्ड कप में होगी एंट्री, अश्विन ने की भविष्यवाणी
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ ऋतुराज गायकवाड़ क्या प्लेइंग 11 में करेंगे बदलाव
3 hrs agoईशान किशन ने रचा इतिहास, बने एक साल में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले खिलाड़ी
3 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी से टूटा RCB का सपना
4 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
4 hrs agoबचपन में अच्छे क्रिकेटर थे नाना पाटेकर, विराट कोहली के फैन थे अभिनेता
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines