India vs England 4th Test: लॉर्ड्स टेस्ट में मिली हार के बाद अब टीम इंडिया की नजरें मैनचेस्टर टेस्ट को जीतकर सीरीज में 2-2 की बराबरी करने पर है। अब भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का चौथा मैच 23 जुलाई से मैनचेस्टर में खेला जाएगा। जिसको लेकर टीम इंडिया ने प्रैक्टिस शुरू कर दी है। हालांकि अब चौथे टेस्ट के लिए कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग इसको लेकर काफी सवाल उठ रहे हैं। वहीं टीम इंडिया के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने अब प्लेइंग इलेवन में बदलाव की मांग उठाई है। रहाणे प्लेइंग इलेवन में एक एक्स्ट्रा गेंदबाज चाहते हैं।
एक्स्ट्रा गेंदबाज चाहते हैं अजिंक्य रहाणे
अजिंक्य रहाणे ने अपने यूट्यूब चैनल पर टीम इंडिया की चौथे टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेवन पर चर्चा करते हुए कहा, “हम सभी जानते हैं कि चौथे और पांचवें दिन बल्लेबाजी करना थोड़ा मुश्किल होता है। रन बनाना आसान नहीं होता। हां, इंग्लैंड ने वाकई अच्छी गेंदबाजी की। लेकिन मुझे लगता है कि भारत ने पहली पारी में बड़ा स्कोर बनाने का मौका गंवा दिया और साथ ही, मुझे लगता है कि आगे बढ़ते हुए, भारत को एक अतिरिक्त गेंदबाज को शामिल करना चाहिए, क्योंकि आप 20 विकेट लेकर टेस्ट मैच या टेस्ट सीरीज जीत सकते हैं।”
वहीं रहाणे का मानना है कि लॉर्ड्स टेस्ट की पहली पारी में टीम इंडिया ने 75 से 100 रन कम बनाए, जो कही न कही हार का कारण बना। पहली पारी में टीम इंडिया भी इंग्लैंड के ही बराबर 387 रन बना पाई थी। इसके बाद टीम इंडिया के सामने मैच जीतने के लिए 193 रनों का लक्ष्या था, लेकिन भारतीय टीम 170 रनों पर सिमट गई थी। जिसके चलते इंग्लैंड ने 22 रनों से मैच को जीत लिया था।
क्या कुलदीप यादव को मिलेगा मौका?
इंग्लैंड दौरे के लिए स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव को भी टीम में चुना गया है, लेकिन इस गेंदबाज को अभी तक एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है। वहीं कई पूर्व दिग्गजों ने भी इसको लेकर सवाल उठाए हैं, ज्यादातर पूर्व खिलाड़ियों का मानना है कि कुलदीप यादव एक मैच विनर खिलाड़ी है और उसको प्लेइंग इलेवन में मौका मिलना चाहिए। लॉर्ड्स टेस्ट में वाशिंगटन सुंदर को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया और उन्होंने कमाल का प्रदर्शन भी किया था। दूसरी पारी में वाशिंगटन ने 4 विकेट चटकाए थे।
ये भी पढ़ें:- 11 चौके और 11 छक्के, 47 गेंदों पर ठोका शतक, केवल बाउंड्री से इंग्लिश बल्लेबाज ने T20 ब्लास्ट में बनाए 110 रन
संबंधित खबरें
IND vs NZ: टीम इंडिया के लिए खुशखबरी, चोट से जूझ रहे प्रसिद्ध कृष्णा को मिलेगा न्यूजीलैंड दौरे पर मौका
19 mins agoIND vs WI: भारत के खिलाफ T20I सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने बदला स्क्वाड, आमिर जंगू की अचानक हुई टीम में एंट्री
1 hr agoIND vs WI T20: वनडे के बाद अब टी20 की बारी, वेस्टइंडीज के खिलाफ कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
2 hrs agoसूर्या समेत इन 5 खिलाड़ियों के पास सुनहरा मौका, रणजी ट्रॉफी के जरिए खटखटा सकते हैं टीम इंडिया का दरवाजा
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम के चयन पर आया अपडेट, जानें कब हो सकता है स्क्वाड का ऐलान
2 hrs agoIND vs WI: पहला T20I जीतकर इतिहास रच सकते हैं कप्तान श्रेयस अय्यर, रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की बराबरी करने का मौका
3 hrs agoटीम इंडिया से बाहर होने के बाद सूर्यकुमार यादव ने उठाया बड़ा कदम, रणजी ट्रॉफी के जरिए मैदान पर करेंगे कमबैक
4 hrs ago'कोई मतलब नहीं...', मोहम्मद शमी की टीम इंडिया में वापसी के खिलाफ हैं दिनेश कार्तिक? दिया बड़ा बयान
4 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे पर हो सकती है आकाश दीप और मुकेश कुमार की वापसी, ईरानी कप में शानदार गेंदबाजी से ठोकी दावेदारी
6 hrs ago'बुमराह और हार्दिक के भरोसे नहीं जीत सकते वर्ल्ड कप 2027' टीम मैनेजमेंट को हनुमा विहारी ने दी चेतावनी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines