India vs England 3rd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच लॉर्ड्स में खेला जा रहा है। इस मैच को जीतने के लिए अब टीम इंडिया को पांचवें दिन 135 रन बनाने होंगे, जो उतना आसान भी होने वाला नहीं है क्योंकि चौथे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 58 रन के अंदर ही अपने 4 विकेट गंवा दिए थे। जिसमें कप्तान शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, करुण नायर और आकाश दीप शामिल रहे। वहीं चौथे दिन गेंदबाजी में टीम इंडिया की तरफ से स्पिन गेंदबाज वाशिंगटन सुंदर कमाल का प्रदर्शन किया। लॉर्ड्स के मैदान पर किसी भारतीय स्पिन गेंदबाज ने 51 साल के बाद 4 विकेट लेने का कारनामा करके दिखाया है।
लॉर्ड्स में छाए वाशिंगटन सुंदर
लॉर्ड्स टेस्ट के चौथे दिन वाशिंगटन सुंदर टीम इंडिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रहे, उन्होंने गेंदबाजी करते हुए 12.1 ओवर में महज 22 रन देकर सबसे ज्यादा 4 विकेट अपने नाम किए। इसके साथ वाशिंगटन सुंदर लॉर्ड्स में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले चौथे भारतीय स्पिनर बन गए हैं। आखिरी बार लॉर्ड्स के मैदान पर किसी भारतीय का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन साल 1974 में देखने को मिला था, जब पूर्व दिग्गज बिशन सिंह बेदी ने 6 विकेट चटकाए थे। अब 51 साल के बाद वाशिंगटन सुंदर ने ये खास उपलब्धि हासिल की है।
लॉर्ड्स में बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन करने वाले वाशिंगटन चौथे भारतीय स्पिनर बन गए हैं। चौथे दिन वाशिंगटन ने इंग्लैंड के 4 बल्लेबाजों को क्लिन बोल्ड किया था। जिसमें जो रूट, बेन स्टोक्स, जेमी स्मिथ और शोएब बशीर शामिल रहे।
भारत को बनाने है 135 रन
चौथे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 4 विकेट खोकर 58 रन बना लिए थे। फिलहाल केएल राहुल 33 रन बनाकर नाबाद है, अब पांचवें दिन राहुल के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी होने वाली है। अभी इस मैच को जीतने के लिए टीम इंडिया को 135 रन बनाने हैं। इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 192 रन ही बनाए थे।
ये भी पढ़ें:- ND vs ENG: तीसरे टेस्ट मैच में अंपायर के फैसले पर उठे सवाल, जो रूट के पक्ष में दिया फैसला
संबंधित खबरें
टीम इंडिया ने श्रीलंका को 124 रनों से हराकर रचा इतिहास, सेमीफाइनल में बने एक साथ 10 बड़े रिकॉर्ड
2 mins agoआज आएगा ICC वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल, जानें भारत में कहां और कैसे देख पाएंगे लाइव
40 mins agoजसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, विराट-रोहित को पछाड़कर T20I में बना डाला ये बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoएशियन गेम्स में ईशान किशन ने रचा इतिहास, 80 रनों की तूफानी पारी के साथ बनाया बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoAsian Games 2026: श्रीलंका को रौंदकर टीम इंडिया ने फाइनल में की एंट्री, दर्ज की 124 रनों से बड़ी जीत
2 hrs agoAsian Games 2026: भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबले का ऐलान, 3 अक्टूबर को गोल्ड मेडल के लिए होगी भिड़ंत
2 hrs agoगुवाहाटी में 811 रन और 5 शतकों के साथ रिकॉर्ड्स की बारिश, रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने रचा नया इतिहास
2 hrs ago'ये क्रिकेट नहीं...', टीम इंडिया के 400+ रन चेज के बावजूद खुश नहीं गौतम गंभीर! दिया बड़ा बयान
3 hrs agoरोहित शर्मा ने शतक जड़ने के बाद क्यों किया अजीबोगरीब सेलिब्रेशन? खुद बताया कारण
3 hrs agoAsian Games 2026: आज होगा भारत-पाकिस्तान के बीच ऐतिहासिक फाइनल मैच, ये है फ्री में देखने का आसान तरीका
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines