Cricket News - 2025-07-13T210701.205
विज्ञापन

IND vs ENG: तीसरे टेस्ट मैच में अंपायर के फैसले पर उठे सवाल, जो रूट के पक्ष में दिया फैसला

IND vs ENG: 10 जुलाई से भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मैच में खराब अंपायरिंग देखने को मिली, जिसके बाद सवाल खड़े होने लगे।

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच लंदन के लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने पहली पारी में अपने बल्ले का दम खम दिखाते हुए 387 रन बनाए थे, जिसके जवाब में भारतीय टीम ने भी 387 रन बनाए थे। पहली पारी में दोनों टीमों का स्कोर बराबर रहा। ऐसे में मैच का चौथा दिन काफी अहम था। हालांकि चौथे दिन अंपायर के फैसलों पर कई सवाल खड़े हुए। मोहम्मद सिराज अपनी इन स्विंग गेंदबाजी से जो रूट को खूब परेशान कर रहे थे। सिराज की गेंदबाजी के दौरान जो रूट गच्चा भी खा गए थे। लेकिन अंपायर ने सिराज की अपील को नकार दिया। हालांकि इसके बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने रिव्यू लिया। लेकिन फैसला अंपायर कॉल के पक्ष में चला गया। जिसके बाद अंपायर के फैसले पर सवाल खड़े होने लगे। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।

Advertisment

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ