IND vs ENG: लॉर्ड्स टेस्ट के पहले दिन केएल राहुल ने कुछ देर के लिए निभाई कप्तान की भूमिका, सामने आई बड़ी वजह

लॉर्ड्स टेस्ट के पहले दिन तीसरे सेशन के दौरान केएल राहुल को थोड़ी देर के लिए कप्तानी करते हुए देखा गया। जिसकी बड़ी वजह भी सामने निकलकर आई है।

KL Rahul

केएल राहुल

विज्ञापन

India vs England 3rd Test: टीम इंडिया इन दिनों इंग्लैंड के साथ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान शुभमन गिल के हाथों में हैं। सीरीज का तीसरा मैच लॉर्ड्स में खेला जा रहा है, जहां इंग्लैंड पहले बल्लेबाजी कर रही है। वहीं लॉर्ड्स टेस्ट के पहले दिन तीसरे सेशन के दौरान केएल राहुल को कप्तानी करते हुए देखा गया, जिसकी बड़ी वजह भी सामने निकलकर आई।

केएल राहुल बने कप्तान!

लॉर्ड्स टेस्ट के पहले दिन तीसरे सेशन के दौरान कप्तान शुभमन गिल अचानक मैदान से बाहर चले गए थे, इस बीच केएल राहुल को सभी फैसले लेते हुए देखा गया था, चूंकि उपकप्तान ऋषभ पंत पहले ही चोटिल होकर दूसरे सेशन में ही मैदान से बाहर चले गए थे तो केएल राहुल ने गिल की गैरमौजूदगी में कप्तानी की थी, हालांकि थोड़ी देर बाद शुभमन गिल फिर से मैदान पर वापस लौट आए थे।

विज्ञापन

चोटिल होकर मैदान से बाहर गए पंत

दूसरे सेशन के दौरान जब जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी कर रहे थे तो एक तेज गति की गेंद बल्लेबाज से मिल होकर ऋषभ पंत की उंगली में लगी थी। जिसके बाद पंत को दर्द हुआ और मैच को रोका गया। चोट थोड़ी गंभीर होने के चलते पंत को मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा, वहीं पंत की जगह ध्रुव जुरेल को विकेटकीपिंग करते हुए देखा गया।

विज्ञापन

पहले दिन इंग्लैंड को लगे 4 झटके

पहले दिन इंग्लैंड ने बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट खोकर 251 रन बना लिए थे। इंग्लैंड को पहले दिन जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप और हैरी ब्रूक के रूप में 4 बड़े झटके लगे थे। फिलहाल जो रूट 99 और बेन स्टोक्स 39 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। वहीं टीम इंडिया की तरफ से पहले दिन गेंदबाजी करते हुए नीतीश रेड्डी ने सबसे ज्यादा 2 विकेट हासिल किए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ