हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IND vs ENG: क्या बर्मिंघम में खत्म होगा 58 साल का सूखा? कप्तानी में शुभमन गिल रच सकते हैं इतिहास

भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का दूसरा मैच बर्मिंघम के एजबेस्टन में 4 जुलाई से खेला जाएगा। इस मैदान पर टीम इंडिया आज तक एक भी टेस्ट मैच नहीं जीत पाई है। ऐसे में अब शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया बर्मिंघम में 58 साल का सूखा खत्म कर सकती है।

विज्ञापन
भारत बनाम इंग्लैंड

IND vs ENG 2nd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच इन दिनों 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इंग्लैंड दौरे की शुरुआत शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया के लिए खराब रही है, क्योंकि भारतीय टीम को पहले टेस्ट मैच में हार का सामना करना पड़ा था। अब दोनों टीमों के बीच सीरीज का दूसरा मैच 4 जुलाई से बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले मैच में हार के बाद टीम इंडिया थोड़ा दबाव महसूस कर रही होगी, अब टीम इंडिया के सामने बर्मिंघम का सूखा खत्म करने की चुनौती होगी। दूसरे टेस्ट मैच को टीम इंडिया हर हाल में जीतना चाहेगी।

58 साल से बर्मिंघम में नहीं जीता मैच

टीम इंडिया ने 58 साल से बर्मिंघम में कोई टेस्ट मैच नहीं जीता है। ऐसे में अब कप्तान शुभमन गिल के पास दूसरे टेस्ट मैच को जीतकर इतिहास रचने का मौका होगा, जो उतना आसान नहीं होने वाला है। टीम इंडिया बर्मिंघम में अपनी पहली जीत के लिए तरस रही है। साल 1967 में भारतीय टीम ने यहां पहला टेस्ट मैच खेला था, उस दिन से आजतक टीम इंडिया इस मैदान पर एक भी टेस्ट मैच नहीं जीत पाई है। इस मैदान पर टीम इंडिया को काफी बड़ी-बड़ी हार का सामना करना पड़ा है।

साल 2011 में टीम इंडिया को यहां पारी और 242 रनों से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था। इस मैदान पर अभी तक भारत ने 8 मैच खेले हैं, जिसमें से टीम को 7 में हार का सामना करना पड़ा था। जबकि एक मैच ड्रॉ रहा था। ऐसे में अब शुभमन गिल के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी होने वाली है।

विज्ञापन

टीम इंडिया में हो सकता है बदलाव

पहले मैच में टीम इंडिया की गेंदबाजी और फील्डिंग बेहद खराब रही थी। लीड्स टेस्ट में टीम इंडिया ने 8 कैच छोड़े थे। गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह के अलावा कोई ओर गेंदबाज खास कमाल नहीं कर पाया था। अब दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया बदलाव के साथ मैदान पर उतर सकती है। दूसरे मैच से बुमराह को आराम दिया जा सकता है, ऐसे में अर्शदीप सिंह को टेस्ट डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। लीड्स टेस्ट में मिली हार के बाद टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने कंफर्म कर दिया था कि बुमराह इस सीरीज में 3 ही मैच खेलने वाले हैं।

ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: हेडिंग्ले में हारे अब एजबेस्टन में ना हो जाए हाल और बेहाल! आजतक नसीब नहीं हुई है एक भी जीत

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola