IND vs ENG: हेडिंग्ले में हारे अब एजबेस्टन में ना हो जाए हाल और बेहाल! आजतक नसीब नहीं हुई है एक भी जीत
IND vs ENG: हेडिंग्ले में मिली हार के बाद एजबेस्टन के शर्मनाक रिकॉर्ड ने टीम इंडिया की टेंशन अभी से बढ़ा दी है।
Written By News24 हिंदी

IND vs ENG
Written By News24 हिंदी

IND vs ENG
IND vs ENG: पांच मैचों की सीरीज में टीम इंडिया 0-1 से पिछड़ रही है। हेडिंग्ले में खेले गए पहले टेस्ट मैच में मेजबान टीम की पिक्चर सुपरहिट रही। इंग्लैंड ने 371 रनों के लक्ष्य को हासिल करते हुए 5 विकेट से जीत का स्वाद चखा। भारतीय गेंदबाज विकेट के लिए तरसते हुए नजर आए, तो टीम की फील्डिंग हद से ज्यादा खराब रही। दोनों ही पारियों में बैटिंग ऑर्डर भी बुरी तरह से लड़खड़ा, जिसका खामियाजा टीम इंडिया को भुगतना पड़ा। सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच अब एजबेस्टन में 2 जुलाई से खेला जाना है। यह मैदान भारतीय टीम को बिल्कुल भी रास नहीं आता है। एजबेस्टन में टीम इंडिया आजतक कोई भी टेस्ट मैच नहीं जीत सकी है।
एजबेस्टन के मैदान पर जीत तो छोड़िए टीम इंडिया ने आखिरी टेस्ट मैच साल 1986 में ड्रॉ कराया था। इस ग्राउंड पर भारतीय टीम ने अब तक कुल 8 मैच खेले हैं, जिसमें से 7 में टीम को हार का मुंह देखना पड़ा है। वहीं, मात्र एक मैच भारतीय टीम ड्रॉ करा सकी है। यानी एजबेस्टन में जीत का परचम लहराना टीम इंडिया के लिए अभी भी एक सपना है। शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम को पहले टेस्ट मैच में 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। पांच शतक लगाने के बावजूद टीम इंडिया को हेडिंग्ले में शर्मसार होना पड़ा था। इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने चौथी पारी में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 271 रनों के लक्ष्य को हंसते-खेलते हुए चेज कर डाला था।
SECOND TEST AT EDGBASTON:
– India haven’t won a single Test in the history at this venue 🤯 pic.twitter.com/9an5dScQo6
— Johns. (@CricCrazyJohns) June 25, 2025
टीम इंडिया को अगर एजबेस्टन में पहली जीत का स्वाद चखना है, तो टीम के बॉलर्स को दमदार प्रदर्शन करके दिखाना होगा। जसप्रीत बुमराह ने हेडिंग्ले टेस्ट की पहली पारी में 5 विकेट निकाले थे, लेकिन दूसरी इनिंग में उनकी झोली में एक भी विकेट नहीं आया था। मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा के खिलाफ इंग्लिश बल्लेबाज अटैकिंग अप्रोच के साथ खेलते हुए दिखाई दिए थे। प्रसिद्ध की इकोनॉमी 6 से ऊपर की रही थी। वहीं, रविंद्र जडेजा का भी हाल बेहाल रहा था।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: