हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs ENG: शुभमन गिल की बढ़ी टेंशन, ICC का ये नियम तोड़ने की मिलेगी सजा?

IND vs ENG: लीड्स टेस्ट के पहले दिन टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने शानदार शतक लगाया, हालांकि पहले दिन गिल से भारी चूक हो गई। दरअसल पहले दिन गिल को काले मोजे पहनकर खेलते हुे देखा गया, जो आईसीसी के नियम के खिलाफ है, अब आईसीसी गिल पर एक्शन ले सकती है।

विज्ञापन
शुभमन गिल

India vs England 1st Test: टीम इंडिया अब शुभमन गिल की अगुवाई में इंग्लैंड के साथ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। सीरीज का पहला मैच 20 जून से लीड्स में शुरू हो चुका है। पहले दिन भारतीय बल्लेबाजों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। कप्तान शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल ने पहले ही दिन शतक ठोक डाले, जहां यशस्वी 101 रन बनाकर आउट हो गए थे तो वहीं शुभमन गिल 127 रन बनाकर नाबाद हैं। अब पहले ही दिन के बाद से शुभमन की टेंशन बढ़ती हुई दिखाई दे रही है, क्योंकि लीड्स टेस्ट के पहले दिन गिल ने आईसीसी के एक नियम का उल्लंघन कर दिया। जिसकी सजा उनको जल्द ही मिल सकती है।

गिल ने तोड़ा आईसीसी का ये नियम

दरअसल शुभमन गिल को लीड्स टेस्ट के पहले दिन काले मोजे पहनकर खेलते हुए देखा गया था, जबकि टेस्ट क्रिकेट में काले नहीं बल्कि सफेद मोजे पहनने का नियम है। मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब ने ये नियम बनाया था जिसको आईसीसी ने टेस्ट क्रिकेट में लागू किया था। अब शुभमन गिल पर आईसीसी ड्रेस कोड के नियमों का उल्लंघन करने के लिए जुर्माना लगा सकती है। सोशल मीडिया पर शुभमन गिल की काले मोजे की तस्वीर भी वायरल हो रही है। हालांकि अभी आईसीसी की तरफ इस मामले को लेकर कोई बयान सामने नहीं आया है।

ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: ड्रेसिंग रूम में पहुंचते ही पंत के सामने केएल राहुल ने क्यों जोड़े हाथ? देखें VIDEO

विज्ञापन

गिल ने लगाया शानदार शतक

टेस्ट टीम का कप्तान बनने के बाद शुभमन गिल ये अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे हैं। कप्तानी में डेब्यू करते हुए पहले ही मैच में गिल ने शानदार शतक जड़ दिया। इसके साथ गिल अब टेस्ट क्रिकेट में कप्तानी में डेब्यू करते हुए शतक लगाने वाले विराट कोहली के बाद चौथे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। इसके अलावा गिल ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 2 हजार रन भी पूरे कर लिए हैं।

पहले दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया अच्छी स्थिति में आ गई थी। टीम इंडिया ने 3 विकेट खोकर पहले दिन 359 रन बना लिए थे। केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल और साईं सुदर्शन के रूप में पहले दिन भारत को 3 झटके लगे थे। इसके अलावा उपकप्तान ऋषभ पंत भी अर्धशतक लगा चुके हैं। अब दूसरे दिन टीम इंडिया की तरफ से एक ओर शतक देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: टीम इंडिया के ‘प्रिंस’ ने इंग्लैंड में मचाया हाहाकार, कप्तानी संभालते ही कर डाला बड़ा कारनामा

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola