IND vs ENG: ड्रेसिंग रूम में पहुंचते ही पंत के सामने केएल राहुल ने क्यों जोड़े हाथ? देखें VIDEO

India vs England 1st Test: पहले दिन के खेल का अंत ऋषभ पंत ने क्रिस वोक्स को शानदार छक्का लगाकर किया। पंत का ये शॉट देखकर हर कोई हैरान रह गया था। इसके बाद जब ऋषभ पंत ड्रेसिंग रूम पहुंचे तो केएल राहुल को उनके सामने हाथ जोड़ते हुए देखा गया।

kl rahul-rishabh pant

केएल राहुल-ऋषभ पंत

विज्ञापन

India vs England 1st Test: लीड्स टेस्ट के पहले दिन जो भारतीय बल्लेबाजों ने करके दिखाया, उसकी शायद किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी। रोहित शर्मा और विराट कोहली के टेस्ट रिटायरमेंट के बाद इस युवा भारतीय टीम को लेकर फैंस के मन में काफी सवाल उठ रहे थे, लेकिन शुभमन गिल की अगुवाई में जिस तरह से टीम इंडिया ने टेस्ट सीरीज की शुरुआत की है उससे सभी आलोंचकों के मुंह बंद हो गए हैं। पहले दिन टीम इंडिया ने बल्लेबाजी करते हुए महज 3 विकेट खोकर 359 रन बनाए। कप्तान शुभमन गिल और ऋषभ पंत फिलहाल नाबाद हैं। वहीं पहले दिन पंत ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया। दिन का खेल खेत्म होने के बाद जब गिल और पंत ड्रेसिंग रूम पहुंचे तो केएल राहुल को पंत के आगे हाथ जोड़ते हुए देखा गया।

केएल राहुल ने क्यों जोड़े हाथ?

दरअसल टेस्ट क्रिकेट में अक्सर ऋषभ पंत को जोखिम भरे शॉट खेलते हुए देखा जाता है, कई बार उनके शॉट देखकर फैंस और टीम के खिलाड़ी भी डर जाते हैं कि कहीं ये खिलाड़ी आउट न हो जाए। वहीं लीड्स टेस्ट के पहले दिन के अंतिम ओवर में भी पंत ने कुछ ऐसा ही किया। अक्सर जब दिन का खेल खत्म होने वाला होता है तो बल्लेबाजी संभलकर खेलना शुरू कर देता है ताकि उसका विकेट बचा रहे, लेकिन पंत ने दिन के आखिरी ओवर में क्रिस वोक्स की गेंद पर ऐसा छक्का मारा कि वोक्स से लेकर बेन स्टोक्स तक हैरान रह गए।

विज्ञापन

इसके बाद 65 रन की नाबाद पारी खेलकर जब पंत ड्रेसिंग रूम लौटे तो केएल राहुल को उनके सामने हाथ जोड़ते हुए देखा गया, क्योंकि अक्सर पंत को सलाह मिलती रहती है कि टेस्ट क्रिकेट में इतना आक्रामक नहीं होना है लेकिन उन्होंने साबित कर दिया कि वे ज्यादा देर बड़ा शॉट खेलने से खुद को रोक नहीं सकते हैं।

पहले दिन भारत को लगे 3 झटके

पहले दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 3 विकेट के नुकसान पर 359 रन बना लिए थे। भारत के 3 विकेट पहले दिन केएल राहुल (42 रन), साईं सुदर्शन (0) और यशस्वी जायसवाल (101 रन) के रूप में गिरे थे। जबकि कप्तान गिल 127 और ऋषभ पंत 65 रन बनाकर नाबाद हैं। अब दूसरे दिन फैंस को पंत से भी शतक की उम्मीद होगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ