India vs Bangladesh: भारत और बांग्लादेश के बीच चेन्नई टेस्ट पूरी तरह टीम इंडिया के पक्ष में नजर आ रहा है। भारत ने आर अश्विन की सेंचुरी के दम पर पहली पारी में 376 रन बनाए थे, जिसके जवाब में बांग्लादेश की टीम 149 रनों पर सिमट गई। टीम के लिए शाकिब अल हसन ने सर्वाधिक 32 रनों की पारी खेली। शाकिब ने पहली पारी में एक अजीबोगरीब हरकत की वजह से सुर्खियां बटोरीं। शाकिब जब बैटिंग करने उतरे तो कमेंटेटर और फैंस ने उनकी इस हरकत को नोटिस किया। दरअसल शाकिब यहां बैटिंग करते हुए हेलमेट के काले रंग के एक धागे को चबाते नजर आए।
कमेंट्री पैनल के मेंबर दिनेश कार्तिक ने यह सब नोटिस किया और इसके बारे में सबको बताया। उन्होंने कमेंट्री के दौरान तमीम इकबाल द्वारा सुनाई गई कहानी को दोहराया। उन्होंने बताया कि शाकिब को इस धागे की वजह से बैटिंग करने में मदद मिलती है। साथ ही इससे उनकी एकाग्रता भी बनी रहती है। कार्तिक ने आगे बताया कि शाकिब के ऐसा करने की वजह से उनका सिर लेग साइड की ओर नहीं झुकता है, जिससे उन्हें खुद को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
अब IPL में धूम मचाएगी विक्रम राठौर और राहुल द्रविड़ की जोड़ी, टीम इंडिया को जिता चुके हैं वर्ल्ड कप
बुरी तरह फेल रहा बांग्लादेश का टॉप ऑर्डर
मैच में भारतीय गेंदबाजों के आगे बांग्लादेश का टॉप ऑर्डर औंधे मुंह गिरा। टीम को पहले ही ओवर में बड़ा झटका लगा, जब तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने शादमान इस्लाम को 2 रनों पर ही पवेलियन भेज दिया। टीम इस झटके से उबर ही रही थी कि आकाश दीप ने लगातार गेंदों पर जाकिर हसन और मोमिनुल हक को क्लीन बोल्ड करके बांग्लादेश की कमर तोड़ दी।
40 रनों पर आधी टीम लौटी पवेलियन
लंच सेशन के बाद मेहमान टीम ने कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो और फिर मुश्फिकुर रहीम के विकेट भी सस्ते में खो दिए। इस तरह 40 रनों के स्कोर पर ही बांग्लादेश की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। टीम के लिए शाकिब के बाद मेहदी हसन मिराज ने 27 जबकि विकेटकीपर लिटन दास ने 22 रनों की पारी खेली। भारत की ओर से बुमराह ने चार, जबकि मोहम्मद सिराज, आकाश दीप और रविंद्र जडेजा ने दो-दो विकेट अपने नाम किए।
मार्नस लाबुशेन के नाम बेमिसाल उपलब्धि, एक ही मैच में गेंद, बल्ले और फील्डिंग से कर दिया कमाल
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए एक साथ 4 स्क्वॉड का होगा ऐलान, टीम इंडिया सिलेक्शन म
35 mins agoन्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत ने BCCI से की बड़ी मांग
58 mins agoहांगकांग सिक्सेस के लिए टीम इंडिया का ऐलान, भुवनेश्वर कुमार को मिली कप्तानी
1 hr agoफ्री में कैसे देखें IND vs WI पहला T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
1 hr agoस्लो ओवर-रेट पर ICC की सख्त कार्रवाई, भारत-विंडीज दोनों पर लगा जुर्माना
2 hrs agoभारत-विंंडीज के बीच पहला T20 मैच कब होगा? नोट करें सभी 5 मुकाबलो का शेड्यूल
2 hrs agoटीम इंडिया के लिए खुशखबरी, प्रसिद्ध को मिलेगा न्यूजीलैंड दौरे पर मौका
3 hrs agoभारत के खिलाफ T20I सीरीज के लिए वेस्टइंडीज के स्क्वाड में हुआ बदलाव
4 hrs agoवनडे के बाद अब टी20 की बारी, वेस्टइंडीज के खिलाफ कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
4 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों के पास रणजी ट्रॉफी के जरिए टीम इंडिया में वापसी का मौका!
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines