India vs Bangladesh 1st Test Weather Report: लंबे समय के बाद भारतीय टीम क्रिकेट मैदान पर उतरने वाली है। 19 सितंबर से भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। सीरीज का पहला मैच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा। फैंस को बेसब्री से इस मैच का इंतजार हो रहा है क्योंकि टीम इंडिया को एक महिने से भी ज्यादा समय हो गया है कोई इंटरनेशनल मैच खेले हुए। वहीं मैच से एक दिन पहले चेन्नई के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।
पहले दिन मैच पर बारिश का साया
पहला टेस्ट मैच 19 से 23 सितंबर तक खेला जाएगा। वहीं पहले दिन मैच पर बारिश का साया मंडरा रहा है। टेस्ट मैच के पहले ही दिन बारिश की संभावना जताई जा रही है। जिससे फैंस का मजा किरकिरा हो सकता है। एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक, टेस्ट मैच के पहले दो दिन बारिश होने की 40 फीसदी संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा तीसरे बारिश की संभावना कम होगी। पहले दिन चेन्नई का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने वाला है।
ये भी पढ़ें:- Video: बांग्लादेश के खिलाफ कौन करेगा टीम इंडिया के लिए ओपनिंग? देखें संभावित बल्लेबाजी क्रम
चेपॉक में टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड
चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में भारतीय टीम ने 35 टेस्ट मैच खेले हैं। जिसमें से टीम इंडिया को 15 मैचों में जीत और 7 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं 11 मैच ड्रॉ और एक मैच टाई रहा है। साल 2021 में टीम इंडिया ने इस मैदान पर अपना आखिरी टेस्ट मैच इंग्लैंड के साथ खेला था।
ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, केएल राहुल, शुभमन गिल, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज।
रोहित शर्मा के साथ यशस्वी जायसवाल एक बार फिर से पारी की शुरुआत करते हुए दिखाई दे सकते हैं। वहीं मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने हिंट दिया कि सरफराज खान और ध्रुव जुरेल प्लेइंग इलेवन से बाहर रह सकते हैं। इसके अलावा आकाश दीप और अक्षर पटेल को भी अभी मौके का इंतजार करना पड़ सकता है।
ये भी पढ़ें:- बांग्लादेश के खिलाफ मैच से पहले टीम इंडिया के कोच ने गिनाई तैयारी, प्लेइंग-11 पर भी दिया हिंट
संबंधित खबरें
WTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
34 mins agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
36 mins ago'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
1 hr agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
1 hr agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
4 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
5 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
6 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
7 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines