Video: बांग्लादेश के खिलाफ कौन करेगा टीम इंडिया के लिए ओपनिंग? देखें संभावित बल्लेबाजी क्रम

IND vs BAN Test Cricket Series: भारत और बांग्लादेश के बीच 19 सितंबर से दो टेस्ट मैचों की क्रिकेट सीरीज का आगाज हो रहा है। इस मैच के लिए दोनों टीमों ने बंपर तैयारी कर ली है। दोनों ही टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियशनिप के लिहाज से ये सीरीज जीतना जरूरी है। 

Team India

IND vs BAN Test Cricket Series: भारत और बांग्लादेश के बीच 2 टेस्ट मैचों की क्रिकेट सीरीज का कल (19 सितंबर) से आगाज होने जा रहा है। इस बीच पहले टेस्ट मैच के लिए संभावित प्लेइंग-11 की तस्वीर लगभग साफ हो गई है। पहले टेस्ट मैच के लिए जो भारतीय टीम का ऐलान किया गया था उसमें रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह और यश दयाल को जगह दी गई थी। अब इसमें से रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज पहले मैच की प्लेइंग-11 के खिलाड़ी हो सकते हैं।

वीडियो में देखिए संभावित बल्लेबाजी क्रम की पूरी जानकारी 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ