India vs Australia 5th Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में आखिरी टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मैच में विराट कोहली ने एक बार फिर से निराश किया है। जब टीम को कोहली से एक लंबी पारी की उम्मीद थी, तब विराट फिर से पुरानी गलती दोहराते हुए अपना विकेट गंवाकर चलते बने। कोहली का विकेट गिरने के बाद भारतीय फैंस एक दम से मायूस हो गए, वहीं सोशल मीडिया पर अब यूजर्स कोहली की जमकर क्लास लगा रहे हैं।
बाहर की गेंद पर फिर गंवाया विकेट
विराट कोहली मैच में शू्न्य पर आउट होने से बाल-बाल बच गए थे। उसके बाद कोहली ने थोड़ा संभलकर खेलना शुरू किया था, हालांकि वे ज्यादा देर तक बाहर जाती हुई गेंद पर बल्ला लगाने से खुद को रोक नहीं पाए थे। 31.3 ओवर में स्कॉट बोलैंड की एक बाहर जाती गेंद पर कोहली फिर से पुरानी गलती दोहराकर विकेट गंवा बैठे। जिस गेंद पर कोहली आउट हुए वो लगभग पांचवे स्टंप पर थी। पहली पारी में कोहली महज 17 रन बनाकर आउट हुए, कोहली की इस पारी के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स भड़क उठे हैं।
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: हलक में आ गई थी जान! गोल्डन डक पर बाल-बाल ऐसे बचे कोहली, देखें VIDEO
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: रोहित शर्मा के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड, भारतीय टीम में पहली बार हुआ ऐसा
72 रन पर भारत ने गंवाए 4 विकेट
सिडनी टेस्ट की पहली पारी में टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर एक बार फिर से फ्लॉप साबित हुआ। महज 72 रन के अंदर ही टीम इंडिया ने पहले दिन अपने टॉप-4 बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए। रोहित शर्मा इस मैच से बाहर हैं, उनकी जगह जसप्रीत बुमराह कप्तानी कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
वीरेंद्र सहवाग के बेटे ने इंडिया अंडर-19 के लिए खेली शानदार पारी
28 mins agoदूसरे वनडे में रोहित के सामने वेलिंग्टन की चुनौती, आंकड़े उड़ा देंगे होश
47 mins agoU-19 Asia Cup में भारत ने नेपाल को 10 विकेट से रौंदा
53 mins agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले इन 5 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है राजस्थान रॉयल्स
1 hr agoरसेल ने T20 में रचा इतिहास, 10000 रन-500 विकेट लेने वाले बने पहले खिलाड़ी
1 hr agoPM मोदी से परिवार के साथ मिलने पहुंचे सूर्यकुमार यादव
1 hr agoकितनी संपत्ति के मालिक हैं Cristiano Ronaldo? जानकर उड़ जाएंगे होश
2 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
3 hrs agoबदल गया भारत-श्रीलंका पहले वनडे का वेन्यू, देखें सीरीज का अपडेटेड शेड्यूल
4 hrs agoLIVE मैच के दौरान हुआ भयानक हादसा, फील्डिंग करते वक्त खिलाड़ी का मुड़ा पैर
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines