IND vs AUS: हलक में आ गई थी जान! गोल्डन डक पर बाल-बाल ऐसे बचे कोहली, देखें VIDEO

India vs Australia 5th Test: सिडनी टेस्ट के पहले दिन विराट कोहली गोल्डन डक पर आउट होने से बाल-बाल बच गए। हालांकि कोहली को नॉटआउट देने को लेकर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी अंपायर के फैसले से थोड़े नाखुश दिखे।

ind vs aus

ind vs aus

India vs Australia 5th Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का पांचवां और आखिरी मुकाबला सिडनी में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी कर रही है। रोहित शर्मा को सिडनी टेस्ट से ड्रॉप कर दिया गया है। जिसके बाद जसप्रीत बुमराह को इस मैच में कप्तान बनाया गया है। सिडनी टेस्ट की पहली पारी में टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर एक बार फिर से फ्लॉप साबित हुआ। महज 57 रन के अंदर ही टीम इंडिया ने अपने 3 विकेट गंवा दिए थे। वहीं विराट कोहली भी इस मैच में गोल्डन डक पर आउट होने से बाल-बाल बचे। जैसे ही कोहली का कैच पकड़ा गया था फैंस के हलक में जान आ गई थी।

विज्ञापन

कैसे बाल-बाल बचे कोहली?

दरअसल 7.5वें ओवर में स्कॉट बोलैंड ने कोहली को एक तेज गेंद फेंकी, गेंद कोहली के बल्ले से लगी ओर स्लिप में चली गई। स्लिप में खड़े स्टीव स्मिथ ने अपने दाहिने ओर एक एक शानदार डाइव लगाई, जिससे उनका हाथ गेंद के नीचे आ गया। पहली बार में देखने पर कैच काफी शानदार लग रहा था।

विज्ञापन

जिसके बाद पूरी ऑस्ट्रेलिया टीम जश्न मनाने लग गई थी, तो वहीं भारतीय फैंस एक बार फिर से मायूस हो गए थे, लेकिन फील्ड अंपायर ने ये फैसला थर्ड को भेजा और जब थर्ड अंपायर ने कैच को चेक किया तो पाया कि गेंद स्मिथ की उंगलियों से फिसल गई थी। जिसके बाद कोहली को नॉटआउट दे दिया गया, हालांकि अंपायर के इस फैसले से स्मिथ थोड़े निराश दिखे। अब इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

राहुल, जायसवाल और गिल ने किया निराश

इस मैच में टीम इंडिया के 3 विकेट जल्दी गिर गए थे। पहली पारी में यशस्वी जायसवाल 19 रन, केएल राहुल 4 रन और शुभमन गिल 20 रन बनाकर आउट हुए। जिससे टीम इंडिया की पारी एकदम से लड़खड़ा गई। जायसवाल और राहुल को एक बार फिर से ओपनिंग करते हुए देखा गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ