India vs Australia 5th Test: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का पांचवां और आखिरी मुकाबला 3 जनवरी से सिडनी में खेला जाएगा। मेलबर्न टेस्ट में मिली करारी शिकस्त के बाद टीम इंडिया सीरीज में पिछड़ती हुई दिखाई दे रही है। वहीं अब सिडनी टेस्ट को लेकर टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। ऐसी रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं कि विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को सिडनी टेस्ट से बाहर किया जा सकता है।
क्या पंत सिडनी टेस्ट से होंगे बाहर?
ऋषभ पंत का इस सीरीज में प्रदर्शन अभी तक कुछ खास नहीं रहा है। कई मौके पर टीम को पंत से काफी सारी उम्मीदें थी, तो इस खिलाड़ी ने खराब शॉट पर अपना विकेट गंवाकर टीम और फैंस को निराश किया है। मेलबर्न टेस्ट में भी पंत ने कुछ ऐसा ही किया और ट्रेविस हेड को अपना विकेट दे बैठे। जिसके बाद कप्तान रोहित शर्मा भी पंत के इस शॉट से काफी निराश थे। पंत के आउट होने के बाद टीम इंडिया की हार लगभग तय हो गई थी।
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया की संभावित Playing 11, 2 खिलाड़ी हो सकते हैं बाहर
अभी तक इस सीरीज में पंत के बल्ले से चार मैचों में महज 154 रन ही निकले हैं। इस दौरान पंत का औसत 22 का ही रहा है। अभी तक इस सीरीज में पंत के बल्ले से एक भी अर्धशतक देखने को नहीं मिला है। ऐसे में हो सकता है इस खिलाड़ी को सिडनी टेस्ट से बाहर कर दिया जाए, हालांकि इसको लेकर अभी कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।
ध्रुव जुरेल को मिल सकता है मौका
बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल को भी टीम इंडिया में चुना गया है, हालांकि अभी तक जुरेल को महज एक भी मैच में खेलना मौका मिला है। पर्थ टेस्ट में जुरेल को खेलते हुए देखा गया था, जिसकी पहली पारी में 11 और दूसरी पारी में उनके बल्ले से महज 1 रन ही निकला था। हालांकि उससे पहले इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच खेले गए मैच में उनका प्रदर्शन अच्छा रहा था। जिसमें उन्होंने 80 और 68 रनों की पारी खेली थी। वहीं अब अगर सिडनी टेस्ट से पंत को ड्रॉप किया जाता है तो ध्रुव जुरेल को प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है।
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: रोहित के अलावा इस खिलाड़ी का भी सिडनी टेस्ट हो सकता है आखिरी, सवालों के घेरे में प्रदर्शन
संबंधित खबरें
Asian Games 2026: बारिश के कारण रद्द हुआ IND vs PAK फाइनल तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें क्या है नियम
57 mins agoIND vs PAK Live Streaming: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान फाइनल मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
1 hr agoश्रेयस अय्यर ने तोड़ा MS Dhoni का बड़ा रिकॉर्ड, अब निशाने पर विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव का कीर्तिमान
2 hrs agoIND vs WI: सीरीज जीतने के बाद प्लेइंग 11 में 3 बड़े बदलाव कर सकती हैं टीम इंडिया, इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका
2 hrs agoIND vs WI: तीसरे वनडे से पहले बदल गई टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान
3 hrs agoIND vs WI: बीसीसीआई ने अचानक टी-20 टीम में किया बड़ा बदलाव, वाशिंगटन सुंदर की जगह लेंगे नमन धीर
3 hrs agoभारत को एशियन गेम्स में मिला और एक और मेडल, नितेश सिवाच ने रेसलिंग में सिल्वर जीतकर रचा इतिहास
4 hrs agoIND vs WI: प्रसिद्ध कृष्णा की जगह CSK के खिलाड़ी की होगी टीम इंडिया में एंट्री! सामने आया बड़ा अपडेट
5 hrs agoAsian Games 2026: भारत ने पाकिस्तान को फिर चटाई धूल, 4-3 से रोमांचक जीत के साथ फाइनल में बनाई जगह
6 hrs agoटीम इंडिया ने श्रीलंका को 124 रनों से हराकर रचा इतिहास, सेमीफाइनल में बने एक साथ 10 बड़े रिकॉर्ड
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines