IND vs AUS: चौथे टेस्ट के लिए टीम इंडिया की संभावित Playing 11, सिराज की हो सकती है छुट्टी

India vs Australia 4th Test: मेलबर्न में होने वाले बॉक्सिंग डे-टेस्ट में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बदलाव देखने को मिल सकता है। चौथे टेस्ट से मोहम्मद सिराज का पत्ता कट सकता है।

Team India

Team India

विज्ञापन

India vs Australia 4th Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट मेलबर्न में खेला जाएगा। इस बॉक्सिंग डे-टेस्ट में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। अभी तक खेले गए सीरीज के पहले तीनों मैचों में भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में बदलाव देखने को मिला था। हालांकि ये बदलाव टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाजी क्रम में देखने को मिला था। पहले मैच में वाशिंगटन सुंदर को मौका दिया गया था, तो दूसरे मैच में आर अश्विन। इसके बाद तीसरे टेस्ट मैच में रवींद्र जडेजा को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था। वहीं अब चौथे मैच की प्लेइंग इलेवन में बदलाव देखने को मिल सकता है।

सिराज की हो सकती है छुट्टी

मोहम्मद सिराज को अभी तक सीरीज के तीनों मैचों में खेलते हुए देखा गया था, लेकिन मेलबर्न टेस्ट में रोहित शर्मा दो स्पिन गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतर सकते हैं। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि मोहम्मद सिराज को मेलबर्न टेस्ट की प्लेइंग इलेवन से बाहर किया जा सकता है। ऐसे में वाशिंगटन सुंदर को एक बार फिर से कप्तान रोहित शर्मा मौका दे सकते हैं, जो पहले मैच के बाद बाहर हो गए थे। अब चौथे टेस्ट में रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर की जोड़ी देखने को मिल सकती है।

विज्ञापन

क्या रोहित शर्मा करेंगे ओपनिंग?

अभी तक इस सीरीज में कप्तान रोहित शर्मा ने यशस्वी जायसवाल के साथ पारी की शुरुआत नहीं की है। तीनों मैचों में जायसवाल और केएल राहुल की जोड़ी ने टीम इंडिया के लिए पारी की शुरुआत की है, जबकि रोहित को नंबर-6 पर बल्लेबाजी करते हुए देखा गया था। अब देखने वाली बात होगी कि क्या रोहित मेलबर्न टेस्ट में ओपनिंग करेंगे।

विज्ञापन

इसको लेकर रोहित ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि, “हमें इस बारे में चिंता नहीं करनी चाहिए। कौन कहां बल्लेबाजी करेगा? यह हमें खुद ही पता लगाना होगा। यह ऐसी चीज नहीं है जिस पर मुझे हर प्रेस कॉन्फ्रेंस में चर्चा करनी चाहिए। हमारी टीम को अच्छा प्रदर्शन करने के लिए जो भी करना होगा, हम करेंगे।”

विज्ञापन

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, रोहित शर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, आकाश दीप।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ