rohit_cee5ab
विज्ञापन

VIDEO: मेलबर्न में कैसी है टीम इंडिया की तैयारी? रोहित शर्मा ने दिया अपडेट

Rohit Sharma: रोहित शर्मा ने चौथे टेस्ट मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम इंडिया की तैयारी पर बात की है।

Rohit Sharma: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मैच 26 दिसंबर से मेलबर्न में खेला जाएगा। इस मैच से पहले रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम इंडिया की तैयारियों पर अपडेट दिया है। उन्होंने पिच पर बात करते हुए कहा कि मेलबर्न की पिच पर स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलने वाली है। ये पिच गाबा से बिल्कुल भी अलग है। वहीं उन्होंने अपनी बैटिंग ऑर्डर पर खुलकर बात नहीं की। उन्होंने कहा कि ये फैसला हम मैच से पहले लेंगे।

यशस्वी जायसवाल और ऋषभ पंत की फॉर्म को लेकर भी रोहित ने जवाब दिया और कहा कि दोनों खिलाड़ी युवा हैं। जायसवाल ने तो पहले ही मैच में शतक जमाया था। ऐसे में टीम उनके ऊपर कोई भी दबाव नहीं बनाना चाहेगी। वहीं विराट कोहली को लेकर रोहित ने खूब तारीफ की और कहा कि वह मॉर्डन डे टेस्ट मैच के महान बल्लेबाज हैं। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।

Advertisment

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ