हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IND vs AUS 3rd Test Day 1: बारिश ने बिगाड़ा पहले दिन का खेल, सिर्फ 13.2 ओवरों का हुआ गेम

India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिस्बेन के गाबा मैदान पर तीसरा टेस्ट खेला जा रहा है। बारिश की वजह से पहले दिन सिर्फ 13.2 ओवरों का ही खेल हो पाया।

विज्ञापन

Live Updates

11:48 (IST) 14 Dec 2024

बारिश ने धोया पहले दिन का खेल

भारत ऑस्ट्रेलिया के बीच गाबा टेस्ट का पहला दिन बारिश की वजह धुल गया है। पहले दिन सिर्फ 13.2 ओवरों का ही गेम हो पाया। ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन 28-0 का स्कोर बनाया। इस समय उस्मान ख्वाजा 19 जबकि नाथन मैकस्विनी 4 रन बनाकर नाबाद हैं।

09:29 (IST) 14 Dec 2024

लगातार बारिश ने बढ़ाई टेंशन

गाबा मैदान पर लगातार हो रही बारिश ने दोनों टीमों के साथ-साथ फैंस की भी टेंशन बढ़ा दी है। बारिश की वजह से उम्मीद की जा रही है कि अब पहले दिन के दूसरे सेशन का खेल भी रद्द हो सकता है।

08:10 (IST) 14 Dec 2024

अंपायर ने की लंच की घोषणा

गाबा में भारी बारिश हो रही है, जिसकी वजह से पहले दिन का खेल वक्त से पहले रोक दिया गया था। बाद में बारिश को देखते हुए अंपायर ने लंच की घोषणा कर दी। लंच तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 13.2 ओवर में 28/0 रन है। मैक्सवीनी 33 गेंदों में 4 और ख्वाजा 47 गेंदों में 19 रन बनाकर क्रीज पर पांव जमाए हुए हैं। फिलहाल खेल प्रशंसक बारिश रुकने की उम्मीद कर रहे हैं। भारी बारिश को देखते हुए अंपायर पहले दिन का खेल रद्द कर सकते हैं।

07:26 (IST) 14 Dec 2024

बारिश के कारण फिर खेल रुका

बारिश के कारण मैच दूसरी बार रुक गया है। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 13.2 ओवर में 28/0 रन है। मैक्सवीनी 33 गेंदों में 4 और ख्वाजा 47 गेंदों में 19 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

06:52 (IST) 14 Dec 2024

बंद हुई बारिश, शुरू किया गया मुकाबला

बारिश के कारण खेल थोड़ी देर बाधित रहा, लेकिन अब मैच फिर से शुरू कर दिया गया है। 6.4 ओवर में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 24/0 है।

06:32 (IST) 14 Dec 2024

बारिश ने रोका खेल

भारतीय टीम पहले विकेट की तलाश में है। खेल बारिश के कारण रुक चुका है। 5.3 ओवर में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 19/0 रन है। नाथन मैक्सवीनी और उस्मान ख्वाजा क्रीज पर डटे हुए हैं। नाथन 11 गेंदों में 2 रन बनाकर, जबकि ख्वाजा 22 गेंदों में 13 रन बनाकर जमे हुए हैं।

06:28 (IST) 14 Dec 2024

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन

उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वीनी, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड

06:28 (IST) 14 Dec 2024

भारत की प्लेइंग इलेवन

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), रवींद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, आकाशदीप

India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा मैच ब्रिसबेन के गाबा मैदान पर खेला जा रहा है। टेस्ट का पहला दिन बारिश की भेंट चढ़ा और सिर्फ 13.2 ओवर का ही खेल हो सका। स्टंप्स होने तक कंगारू टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए स्कोर  बोर्ड पर 28 रन लगा दिए हैं। उस्मान ख्वाजा 14 और नाथन मैकस्वीनी 4 रन बनाकर क्रीज  पर बरकरार हैं। पिच से मदद ना मिलने की वजह से पहले दिन भारतीय तेज गेंदबाज बेबस दिखाई दिए। टेस्ट के दूसरे दिन का खेल आधे घंटे पहले शुरू होगा।

नीचे पढ़ें पल-पल की अपडेट

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola