IND vs AUS: आकाश दीप ने ट्रेविस हेड से क्यों मांगी माफी? वीडियो आया सामने

India vs Australia 3rd Test: गाबा टेस्ट में आकाश दीप ने कमाल की बल्लेबाजी करके टीम इंडिया को फॉलोऑन से बचाया। इस दौरान आकाश से एक गलती हो गई और उनको ट्रेविस हेड से माफी मांगनी पड़ी।

IND vs AUS

IND vs AUS

विज्ञापन

India vs Australia 3rd Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा मैच गाबा में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया की जीत अब काफी मुश्किल मानी जा रही है। हालांकि टीम इंडिया इस मैच में फॉलोऑन से बच गई। जिसमें आकाश दीप ने बड़ी भूमिका निभाई। आकाश दीप ने ये भूमिका चौथे दिन बल्लेबाजी करते हुए निभाई। हालांकि इस दौरान आकाश दीप ने कुछ ऐसा काम कर दिया, जिसके बाद उनको ट्रेविस हेड से माफी भी मांगनी पड़ी।

आकाश दीप ने क्यों मांगी माफी?

दरअसल चौथे दिन जब आकाश दीप और जसप्रीत बुमराह बैटिंग कर रहे थे, तब ये वाकया देखने को मिला। पारी का 78वां ओवर नाथन लियोन कर रहे थे और उनके सामने आकाश दीप थे। तभी नाथन की एक गेंद आकाश दीप के पैड और घुटने के बीच में फंस गई। जिसके बाद आकाश गेंद हेड को देने की बजाय जमीन पर फेंक दी, जिससे हेड थोड़े निराश दिखे। तभी आकाश दीप को महसूस हुआ और उन्होंने तुरंत हेड से माफी मांगी। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

आकाश दीप ने खेली थी 31 रन की पारी

चौथे दिन टीम इंडिया पर फॉलोऑन का खतरा मंडरा रहा था, लेकिन आकाश दीप ने सूझबूझ के साथ कमाल की बल्लेबाजी करके टीम इंडिया के बचाया। आकाश दीप की बल्लेबाजी देखकर विराट कोहली और कोच गौतम गंभीर से लेकर पूरा ड्रेसिंग रूम झूम उठा था। पहली पारी में आकाश दीप ने 31 रन की अहम पारी खेली। अपनी पारी के दौरान आकाश दीप ने 2 चौके और एक शानदार छक्का लगाया था।

विज्ञापन

इसके अलावा पांचवें दिन टीम इंडिया की पहली पारी 260 रन पर सिमट गई थी। पहली पारी में टीम इंडिया की तरफ से केएल राहुल ने सबसे ज्यादा 84 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा दूसरी पारी में टीम इंडिया की तरफ से काफी खतरनाक गेंदबाजी भी देखने को मिली है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ